दिल्ली/सिमरन मोरया/- देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने एक सक्रिय और कुख्यात चोर मुंचुन झा को गिरफ्तार कर चोरी के कई मामलों का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने बताया कि मुंचुन झा की गिरफ्तारी द्वारका जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चल रही जांच के तहत की गई। आरोपी की पहचान करने और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस टीम ने तकनीकी और मैन्युअल निगरानी का सहारा लिया। अंततः उसे उत्तम नगर स्थित अंबेडकर पार्क से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से सोने-चांदी के आभूषण और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मुंचुन झा पहले से 17 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। इसके अलावा, मोहन गार्डन थाना क्षेत्र में दर्ज एक पुराने चोरी के केस में उस पर वॉरंट भी लंबित था।
पुलिस का कहना है कि मुंचुन झा की गिरफ्तारी से चार चोरी के मामलों का खुलासा हो चुका है और आगे की जांच जारी है। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह किन-किन वारदातों में शामिल रहा है और उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


More Stories
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर
भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार