लक्ष्मीबाई कॉलेज परिसर को गोबर से लीपने के मामले में दिल्ली पंचायत संघ ने दिया पूर्ण समर्थन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लक्ष्मीबाई कॉलेज परिसर को गोबर से लीपने के मामले में दिल्ली पंचायत संघ ने दिया पूर्ण समर्थन

-एनएसयूआई का विरोध गांव और ग्रामीण संस्कृति के विरुद्ध-ः पंचायत संघ

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पंचायत संघ ने लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रत्यूषा वत्सला द्वारा कॉलेज परिसर में गाय के गोबर से लेपन किए जाने को लेकर हो रही अनावश्यक राजनीति और खासकर डूसू अध्यक्ष एवं एनएसयूआई नेता रौनक खत्री द्वारा इस पर की गई टिप्पणियों की तीव्र निंदा की है।


 पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि आज भी देश के गांवों में घरों और रसोई में गोबर, मिट्टी और भूसे का उपयोग लिपाई के लिए किया जाता है। यह न केवल एक पारंपरिक पद्धति है, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी स्वच्छता और ठंडक बनाए रखने में कारगर है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा संभवतः रौनक खत्री के पैतृक गांव में भी आज भी प्रचलित होगी।
थान सिंह यादव ने कहा कि यह विरोध केवल एक व्यक्ति या क्रिया का नहीं, बल्कि गांव, ग्रामीण संस्कृति और पारंपरिक पद्धतियों के विरुद्ध सोच का प्रतीक है। जब दिल्ली के स्कूलों में बच्चों को ‘सैंड एक्टिविटी’ के माध्यम से मिट्टी के संपर्क में लाने की कोशिश हो रही है, तो गांवों में सदियों से चली आ रही इस पद्धति का मजाक उड़ाना दुर्भाग्यपूर्ण है। क्या छैन्प् अब स्कूलों में होने वाली ऐसी गतिविधियों पर भी रोक लगवाना चाहती है?
 पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि आज विश्वभर में गोवंश और ग्रामीण जीवनशैली की उपयोगिता पर चर्चा हो रही है, वहीं छैन्प् जैसी संगठनें इन मूल्यों का विरोध कर रही हैं। पंचायत संघ स्पष्ट करता है कि लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रत्यूषा वत्सला ने कोई अनुचित कार्य नहीं किया है। दिल्ली को यदि वास्तव में बचाना है, तो हमें गाय, गांव, ग्रामीण और किसान को बचाना होगा।


थान सिंह यादव ने कहा की दिल्ली पंचायत संघ कॉलेज प्रिंसिपल के साथ पूर्ण समर्थन में खड़ा है और छैन्प् नेताओं से गांव, गोबर और ग्रामीण जीवनशैली का उपहास उड़ाने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करता है।
पंचायत संघ सह प्रमुख सुनील शर्मा व पंच प्रमुख अधिवक्ता यमन यादव ने कहा की अगर इस संबंध में छैन्प् ने माफी नही मांगी तो डूसु प्रेसिडेंट के कार्यालय पर गायों को लेकर प्रदर्शन भी होगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox