अगले तीन महीनों तक नहीं बढ़ेगा घरेलु उड़ानों का किराया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अगले तीन महीनों तक नहीं बढ़ेगा घरेलु उड़ानों का किराया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना काल के चलते अगले तीन महीने तक घरेलू उड़ानों का किराया नही बढ़ेगा। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने सबसे पहले 21 मई को सात बैंड के जरिए यह सीमा 24 अगस्त तक लागू की थी। इसका वर्गीकरण यात्रा के समय के हिसाब से किया गया था। बाद में इसे बढ़ाकर 24 नवंबर कर दिया गया था। लेकिन अब हवाई किराये की ऊपरी और निचली सीमा 24 नवंबर के बाद तीन महीने तक और लागू रहेगी।
पुरी ने कहा कि अनुसूचित घरेलू उड़ानें इस साल के अंत तक कोविड-19 के पूर्व के स्तर पर पहुंच जाएंगी। उसके बाद उन्हें किराए की सीमा को हटाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होगी। पुरी ने कहा, श्हालांकि, अभी हम इसे तीन महीने के लिए बढ़ा रहे हैं, लेकिन इस साल के अंत तक यदि हमें स्थिति में उल्लेखनीय सुधार दिखेगा और हम कोविड-19 से पूर्व के स्तर पर पहुंच रहे होंगे, ऐसे में यदि नागर विमानन मंत्रालय के मेरे सहयोगी चाहेंगे कि इसे पूरे तीन माह तक लागू नहीं किया जाए, तो निश्चित रूप में मुझे इसे हटाने में हिचकिचाहट नहीं होगी। कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन के बाद घरेलू उड़ान सेवाएं 25 मई को करीब दो माह के अंतराल के बाद फिर शुरू हुई थी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 21 मई को टिकटों के लिए यात्रा के समय के आधार पर ऊपरी और निचली सीमा के साथ सात बैंड की घोषणा की थी।
पहले बैंड में वो उड़ानें हैं जिनकी उड़ान अवधि 40 मिनट से कम है। इनकी किराए की विशेष निम्न और उच्च सीमाएं हैं। किराए की उच्च सीमा के दूसरे, तीसरे, चैथे और पांचवें बैंड में क्रमशरू 40-60 मिनट, 60-90 मिनट, 90-120 मिनट और 120-150 मिनट की अवधि वाली उड़ानें हैं। वहीं छठे और सातवें बैंड में 150-180 मिनट और 180-210 मिनट अवधि वाली उड़ानें हैं। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox