कश्मीरी गेट पुलिस ने दो संदिग्ध अपराधी दबौचे, पूर्वी जिले से नाॅर्थ जिले में आते थे वारदात करने

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कश्मीरी गेट पुलिस ने दो संदिग्ध अपराधी दबौचे, पूर्वी जिले से नाॅर्थ जिले में आते थे वारदात करने

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने थाना बार्डर की पिकेट पर युधिष्ठर सेतू से दो संदिग्ध अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से एक स्पोट्र्स एमजेड बाईक व तीन चोरी के मोबाइल फोन बरामद किये हैं। पुलिस ने बताया कि दोना आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड रहा है और दोनो अपराधी पूर्वी जिले से नाॅर्थ जिले में लूट व वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने आते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
नाॅर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि कश्मीरी गेट थाना पुलिस उक्त आरोपियों को पकड़ने के लिए काफी समय से प्रयास रत थी और ऐसे चोरों की पुलिस सादी वर्दी में रेकी भी कर रही थी। मंगलवार को जैसे ही दोनो अपराधी पुलिस के रडार पर आये तो पुलिस टीम ने सादे कपड़ों में उनका पीछा करना शुरू किया। इस टीम में एसआई सुनदीप यादव पीपी आईएसबीटी, एएसआई बाल हुसैन व राकेश तथा सिपाही मनीष ने एसएचओ कश्मीरी गेट धर्मेन्द्र के निर्देशन में आरोपियों को पकड़ने की मुहीम शुरू की। टीम एक तरफ उनका पीछा करती रही और दूसरी तरफ उन्हे किसी तरह युधिष्ठर सेतू पर ले गई जहां पुलिस ने उन्हे पकड़ने के लिए जाल बिछाया हुआ था। लेकिन जब आरोपियों को पुलिस की मौजूगी का पता चला तब तक पुलिस उन्हे घेर चुकी थी। पुलिस ने आरोपियों से बाईक के कागजात मांगे जो उनके पास नही थे इस पर पुलिस टीम ने उनसे पूछताछ की और कुछ सवाल पूछे तो आरोपी उनका सही जवाब नही दे पाये जिसपर पुलिस टीम ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से तीन मोबाईल फोन बरामद हुए जो चोरी के थे। पुलिस ने दोना को के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान आमीर उर्फ इमरान उर्फ चिकना पुत्र मोहम्मद राशिद निवासी कबूतर मार्किट वेल्कम, दिल्ली व संतोष पुत्र नर्मदा निवासी वेलकम दिल्ली के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि और मामलो का भी खुलासा हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox