नजफगढ़ विधायक नीलम पहलवान ने किया राव तुलाराम अस्पताल का औचक दौरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ विधायक नीलम पहलवान ने किया राव तुलाराम अस्पताल का औचक दौरा

-मरीजों की समस्याओं व अस्पताल में दवाइयां की कमी को लेकर अस्पताल प्रशासन को दिए दिशा निर्देश -अस्पताल में हेल्प डेस्क स्थापित करने का दिया आश्वासन -चिकित्साधिकारी से जाने अस्पताल में सुविधाओं की कमियों के कारण

नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ क्षेत्र के जाफरपुर गांव में स्थित राव तुलाराम अस्पताल का नजफगढ़ विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के ओपीडी सेंटर, इमरजेंसी परिसर और वार्डों का दौरा किया तथा अस्पताल कर्मियों को इंगित कर उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही विधायक महोदया ने कहा कि वह अब हर महीने अस्पताल का दौरा करेंगी और नए भवन को जल्द से जल्द शुरू करने की रूपरेखा तैयार करेंगी।

नीलम पहलवान ने अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के उपरांत चिकित्सकों से अस्पताल में दवाइयों व सुविधाओं को लेकर विस्तार से बात की। अस्पताल के उप चिकित्सा अधिकारी आकाश सिंह यादव ने विधायक को आश्वासन दिया की अस्पताल प्रशासन उनके साथ मिलकर अस्पताल में जो भी कमियां है उन्हें विधायक के सहयोग से जल्द पूरी कराने का काम करेगा।
 वही विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा कि पिछले 10 साल में अस्पताल में क्या हुआ और क्या नहीं हुआ वह इस बात पर नहीं जाना चाहती। अब अस्पताल में क्या कमियां है और मरीजों को क्या सुविधा मिलनी चाहिए वह सिर्फ इस पर काम करना चाहती है।

इस दौरान उन्होंने अस्पताल के स्टाफ से भी बात की और मरीज के साथ बदसलूकी करने का मुद्दा उठाया। साथ ही हिदायत दी कि आगे से अगर किसी भी मरीज के साथ बदसलूकी की शिकायत मिली तो चाहे वह अधिकारी हो या नर्सिंग स्टाफ से हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मरीजों की मदद के लिए अस्पताल में एक हेल्प डेस्क की स्थापना करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में साफ शौचालय, पेयजल व्यवस्था और दवाइयों की कमी को दूर करने के लिए मिलकर काम करने का आश्वासन दिया। उनके इस दौरे के दौरान सुरहेड़ा 18 के प्रधान देवेंद्र यादव, राव तुलाराम समिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव, धर्मेंद्र यादव, सुधीर यादव, अजीत पायलट व चिकित्सा अधिकारी डॉ जेपी सिंह भी मौजूद रहे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox