नजफगढ़ थाना पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ा नामी बदमाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ थाना पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ा नामी बदमाश

-आरोपी अक्षय उर्फ गोलू के पैर में लगी गोली, -आरोपी डकैती, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट के 13 मामलों में रहा है शामिल

नजफगढ़/द्वारका/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार सुबह जय विहार इलाके में एक नामी बदमाश का एनकाउंटर करके गिरफ्तार किया है। मुठभेड के दौरान दोनों तरफ से 5 राउंड फायरिंग हुई जिसमे बदमाश अक्षय के बांये पैर में गोली लगी है और उसे इलाज़ के लिए राव तुला राम हस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गिरफ्तार किये गए नामी बदमाश का नाम अक्षय उर्फ़ गोलू है जो नजफगढ़ के धर्मपुरा का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल और लूटी हुई बाइक को बरामद किया है। यह नजफगढ़ थाने का नामी बदमाश है और इसके ऊपर पहले से ही डकैती, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित 13 मामले दर्ज़ है।

द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की आज सुबह 5 बजे के करीब पुलिस को सुचना मिली थी की उक्त नामी बदमाश जय विहार के गंदे नाले के पास वारदात को अंजाम देने आने वाला है। इसे दबोचने के लिए एडिशनल डीसीपी निशांत गुप्ता की देखरेख मेंनजफगढ़ थाने के पुलिसकर्मियो की टीम बनाई गई। पुलिस ने जय विहार के गंदे नाले के पास ट्रैप लगाया तभी उन्हें बाइक पर संदिगथ परिस्थिति में एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया परन्तु उसने पुलिस पार्टी पर 2 राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस पार्टी ने भी अपना बचाव करते हुए उक्त बदमाश पर 3 राउंड फायरिंग की जिसमे एक गोली उसके बांये पैर में लगी और वह वही पर गिर गया। फिलहाल पुलिस ने उक्त बदमाश को घायलावस्था में इलाज़ के लिए राव तुला राम हस्पताल में भर्ती करवाया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox