”उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिली ₹150 करोड़ की मंजूरी”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा, पेयजल और धार्मिक पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं के लिए दी वित्तीय स्वीकृति

देहरादून/सिमरन मोरया/-  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में शिक्षा, पेयजल और धार्मिक पर्यटन से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए करीब 150 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ धार्मिक स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों के विकास को गति देना है।

मुख्यमंत्री ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से 33.54 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया है। इस राशि का उपयोग विश्वविद्यालय से जुड़े विकास कार्यों और आवश्यक सुविधाओं के विस्तार में किया जाएगा।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कीर्तिनगर विकासखंड स्थित डुण्डेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 1.05 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इससे मंदिर परिसर के विकास और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने चम्पावत जिले के लोहाघाट विकासखंड में पाऊ पम्पिंग योजना के सुदृढ़ीकरण हेतु 2.69 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होने की उम्मीद है।

इसके अलावा, केंद्र सरकार की अमृत 2.0 योजना के तहत सहस्त्रधारा पेयजल योजना के लिए 113.15 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की गई है। इस योजना का उद्देश्य पेयजल आपूर्ति प्रणाली को मजबूत करना और बढ़ती आबादी की जरूरतों के अनुसार आधुनिक जलापूर्ति व्यवस्था विकसित करना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, पेयजल, धार्मिक पर्यटन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि प्रदेश के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox