
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देवभूमि उत्तराखंड में आज हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 51 नए केस आये हैं जिससे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 400 के पार हो गया है। राज्य में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। ऐसे में प्रदेश सरकार पूरी सतर्कता बरत रही है कि कैसे इनको उपचार दिया जाये और आगे की योजना क्या रहे।
आज टिहरी गढ़वाल से 14 और पिथौरागढ़ से भी 14 मरीज आये हैं। 2 मामले उधम सिंह नगर से आये हैं, अल्मोड़ा से 3 केस पॉजिटिव आये हैं, नैनीताल से 10 और हरिद्वार से 5 नये केस आये हैं। एक निजी लैब के भी 3 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। यह कल रात आ गए थे। हेल्थ बुलेटिन में आज इन्हे शामिल किया गया है। इस नई जानकारी के साथ ही प्रदेश में आंकड़ा 400 पार कर चुका है। लेकिन राहत की खबर यह है कि 64 मरीज ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वहीं अभी तक 4 लोगों की मौत हुई है। जिनमें से 3 अन्य बीमारियों से जो संक्रमित भी थे और एक अभी अस्पष्ट है। यह सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक है अभी तक इनमें से 329 केस ऐक्टिव हैं। 3 केस दूसरे राज्यों को चले गए हैं।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, व्यापारी हितों के लिए कीं 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं