2 से 4 सप्ताह तक रह सकती है कोरोना के बाद कमजोरी व थकान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

2 से 4 सप्ताह तक रह सकती है कोरोना के बाद कमजोरी व थकान

-जीवनशैली मे बदलाव, योग, व्यायाम व प्रोटीन युक्त खाने से मिल सकता है फायदा -विशेषज्ञ की राय- शरीर में पोषक तत्वों की कमी को खानपान से पूरा करे न कि दवाईयों से

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कनाडा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में कोहराम मचाने के बाद अब कोरोना की दूसरी लहर कुछ कमजोर पड़ती दिख रही है। जिसके आंकड़े भी अब सामने आने लगे हैं। हालांकि कोरोना की पहली लहर से दूसरी लहर ज्यादा घातक थी लेकिन फिर भी चाहे संसाधनों की कमी रही हो हमने कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीत ही ली है। वहीं तीसरी लहर की भी विशेषज्ञ संभावना जता चुके है लेकिन कोरोना के ठीक हो जाने के बाद भी लोग कमजोरी, थकान व शरीर में दर्द जैसी समस्याओं का सामना कर रहे है। इसमें चिकित्सकों की माने तो यह समस्याऐं 2 से 4 सप्ताह से एक या दो महीने तक भी रह सकती है। लेकिन इसमें घबराने की बजाये जीवन शैली के बदलाव, नियमित योग व व्यायाम तथा प्रोटीन युक्त भोजन का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। तो आईये जानते है ऐसे कौन से उपाय है जिन्हे अपनाकर हम जल्द स्वस्थ हो सकते हैं-
                      स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोविड-19 के हल्के लक्षणों वाले मरीजों को ठीक होने में लगभग दो सप्ताह जबकि गंभीर संक्रमण वाले रोगियों को ठीक होने में लगभग 4 सप्ताह लग सकते हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने के बाद ज्यादातर लोगों को शरीर में कमजोरी का अनुभव होता रहता है। ऐसे में खाने-पीने के साथ-साथ इन जरूरी बातों का भी ध्यान रखकर आप कमजोरी और थकान से जल्द छुटकारा पा सकते हैं।
                     इस संबंध में नजफगढ़ के मैट्रो अस्पताल के निदेशक डाॅ. अजय पुंडीर बताते है कि कि कोरोना से मुकाबले के दौरान हमारे शरीर में मौजूद मायक्रोन्यूट्रिएंट काफी मात्रा खर्च हो जाता है। जिसकी वजह से लोगों को ठीक होने के बाद भी काफी कमजोरी महसूस होती है। इस कमजोरी को ठीक होने में 2 से 4 सप्ताह से लेकर एक से दो महीने का वक्त भी लग सकता है। ऐसे में लोगों को पूरा आराम करने और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
                         उन्होने बताया कि कोरोना से रिकवरी के बाद लोगों को हो रही कमजोरी को दूर करने के लिए लोगों को सबसे पहले संतुलित और पौष्टिक आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा व्यायाम, विशेषकर सांस लेने और छोड़ने वाले व्यायामों को जरूर करना चाहिए। लोगों को रोजाना 10 से 15 मिनट तक मुंह बंद करके लंबी सांस लेने का अभ्यास करना चाहिए।
                        डॉ पुंडीर कहते हैं कि कोरोना से ठीक होने के बाद लोगों को ऐसे भोजन का सेवन करना चाहिए जो प्रोटीन से भरपूर हों। दाल, अंडे, पनीर, दूध और फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आप उचित पोषक तत्वों से युक्त आहार ले रहे हैं तो आपको विटामिन की गोलियों और सप्लीमेंट्स की कोई जरूरत नहीं होती है। पोषक तत्वों की भरपाई भोजन से करने की कोशिश करें, न कि दवाओं से।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox