मटियाला वार्ड की आप की महिला अध्यक्ष ने अपने ही पार्षद के खिलाफ लगाया पिटवाने का आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मटियाला वार्ड की आप की महिला अध्यक्ष ने अपने ही पार्षद के खिलाफ लगाया पिटवाने का आरोप

-सीएम को लिखा पत्र पूछा-आम आदमी पार्टी में महिलाएं नही सुरक्षित, वार्ड अध्यक्षा ने पुलिस में दी शिकायत, अभी मामला दर्ज नही -आरटी-पीसीआर टेस्ट के दौरान पोस्टर को लेकर हुआ विवाद, पार्षद की उपस्थिति में दो महिलाओं ने अध्यक्षा के साथ की मारपीट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मटियाला निगम वार्ड में आरटी-पीसीआर टेस्ट को लेकर पार्षद व वार्ड अघ्यक्षा में श्रेय लेने की होड़ में घमासान मचा हुआ है जिसकी गूंज अब जनता के साथ-साथ पुलिस तक भी पंहुच गई है। शुक्रवार को इस मामले में मटियाला वार्ड की महिला अध्यक्षा हरदीप कौर ने अपने ऊपर हुए हमले के लिए मटियाला पार्षद रमेश मटियाला को जिम्मेदार बताया है। साथ ही उन्होने सोशल मीडिया के तहत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी आम आदमी पार्टी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल पूछा है। हालांकि वार्ड अघ्यक्षा ने इस मारपीट की शिकायत पुलिस में दे दी है लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नही किया है।
                         यहां बता दें कि पिछले दो दिन से मटियाला वार्ड में कोरोना का आरटी-पीसीआर टेस्ट का कैंप लगा हुआ था। मटियाला विधायक गुलाबसिंह यादव ने इस कैंप की इंचार्ज वार्ड अध्यक्षा को हरदीप कौर को बनाया था। लेकिन शुक्रवार को कैंप में मटियाला वार्ड के पार्षद रमेश मटियाला भी निरिक्षण करने पंहुचे। इसी दौरान वार्ड अध्यक्षा भी वहां पंहुच गई। फिर कैंप में लगे बैनर को लेकर दोनों में कुछ कहासुनी हो गई। जिसपर वार्ड अध्यक्षा ने बताया कि रमेश मटियाला ने फोन कर दो महिलाओं को बुलवाया और उन दोनों पहले मेरा बैनर फाड़ दिया और फिर मेरे साथ मारपीट की। उन्होने कहा कि जिसके बाद मैने भी रमेश मटियाला का बैनर फाड़ दिया। इस दौरान पार्षद वहीं कुर्सी पर बैठकर तमाशा देखता रहा और चलते वक्त बोला की आया मजा, नेता बनने चली है। मैंने तेरी बैनर फाड़ते की वीडियो बना ली है और अब इसे विधायक व पार्टी मुख्यालय तक भेजुंगा। पीड़ित हरदीप कौर ने बताया कि उन्होने बिंदापुर थाने में पार्षद व दोनो महिलाओं के खिलाफ मारपीट व अभ्रदता की शिकायत दे दी। साथ ही उन्होने कहा कि इस मामले की शिकायत विधायक गुलाब सिंह को भी दे दी गई है। साथ ही इस मामले उन्होने कहा कि मैंने जनसेवा के लिए अपनी नौकरी तक दांव पर लगा दी और पिछले तीन साल से क्षेत्र में काम कर रही हूं लेकिन जब हम अपने नेताओं व कार्यकर्ता की ही हिंसा के शिकार हो जाते है तो फिर दूसरी महिलाओं को कैसे सुरक्षा की गारंटी दें। उन्होने यह सवाल सोशल मीडिया के सहारे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी किया है। उन्होने सीएम से सवाल किया कि क्या आम आदमी पार्टी में महिलाएं सुरक्षित नही हैं जबकि पार्टी सबसे ज्यादा महिला सुरक्षा को लेकर बात करती है और उसी पार्टी में एक महिला पदाधिकारी के साथ अभ्रदता होती है। इसका सीएम को जवाब देना होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसके बाद ही कोई कार्यवाही होगी। यहां यह भी बता दें कि मटियाला विधानसभा को लेकर पार्षद रमेश मटियाला व विधायक गुलाब सिंह में ठनी हुई है। दोनो ही इस विधानसभा में आगामी चुनावों में टिकट का दावा ठोक रहे है। जिसको लेकर दोनो नेता अपना वर्चस्व बनाने के लिए ऐसी कार्यवाही करवा रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox