‘100 करोड़ सनातनियों की आस्था का विषय’, तौकीर रजा के बयान पर भड़के कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘100 करोड़ सनातनियों की आस्था का विषय’, तौकीर रजा के बयान पर भड़के कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर

मानसी शर्मा /- इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (IMC) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने जयपुर में मुसलमानों को एकजुट होकर दिल्ली का घेराव करने का आह्वान किया है। वहीं, तौकीर राजा के इस बयान पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने पलटवार किया हैं। उन्होंने कहा कि ‘हमें क्या करना, यह हमें सोचना है और हमें दिल्ली को बचाना है। सनातनियों अब एकजुट होने की जरूरत है।’

देवकीनंदन ठाकुर ने सनातनियों से क्या कहा?

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का कहना है कि दिल्ली को घिरने से बचाना हैं। उन्होंने सनातनियों से कहा कि ‘आप सोचिए कि जो दिल्ली की सड़कों पर जाम लगाने की बात कर रहे हैं, वह आज नहीं करेंगे तो कल करेंगे। इसलिए हम लोगों को एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए। ऐसे लोग जो देश के खिलाफ बातें कर रहे है, उनको तुरंत जेल भेज देना चाहिए।’

देवकीनंदन ठाकुर ने आगे कहा कि ‘हम 100 करोड़ सनातनियों का विषय है। कुछ दिन पहले बाला जी के प्रसाद में मिलावट की खबर सामने आई थी। ऐसे में, गैर सनातनी कैसे पवित्रता रखेंगे। दिल्ली में 16 तारीख को धर्म संसद बुलाई गई है और हमें भी सनातन बोर्ड का अधिकार चाहिए। आजादी के समय यह हो जाना चाहिए था, मंदिरों को अपने कब्जे में रखा गया। मंदिरों से मिल रहे धन का भी दुरपयोग किया गया। कृष्ण जन्म भूमि का निर्माण हो यह भी विषय रहेगा। इसी के साथ बाला जी की पवित्रता का विषय रहेगा।

‘हमें भी सनातन धर्म बोर्ड का गठन चाहिए’

इसी के साथ उन्होंने कहा कि ‘सनातन बोर्ड का गठन अगर यूपी से हो तो उचित होगा। हम सीएम योगी से निवेदन भी करते हैं। हम गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे। हम सनातनी लोग बहुत सहें हैं अब और आगे नहीं सह पाएंगे। 100 करोड़ सनातनियों की आस्था का विषय है। हमें भी सनातन धर्म बोर्ड का गठन चाहिए। इसलिए हम सरकार से सनातन धर्म बोर्ड के गठन की मांग करते हैं। इस बोर्ड का गठन तभी हो जाना चाहिए था, जब वक्फ बोर्ड बना था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox