
मानसी शर्मा /- कनाडा में हाल ही में एक हिंदू मंदिर पर हुए हमले के बाद से हिंदू समुदाय के बीच सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता का माहौल बन गया है। इस बीच, वैंकूवर स्थित भारतीय कौंसुलेट ने रविवार को अलबार्टा में आयोजित होने वाला एक कौंसुलर कैंप हिंसा की आशंका के चलते रद्द कर दिया। इस कदम से यह साफ हो गया कि हिंदू समुदाय अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है, खासकर जब से कनाडा सरकार ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं।
हाल ही में हुए एक सर्वे में यह सामने आया कि अधिकांश कनाडाई हिंदू अपनी सुरक्षा को लेकर असंतुष्ट हैं। सर्वे के अनुसार, अधिकांश हिंदू इस बात से चिंतित हैं कि कनाडा सरकार ने उनकी सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। मंदिर पर हमले के बाद, हिंदू समुदाय के बीच असुरक्षा की भावना और भी गहरी हो गई है।
भारतीय कौंसुलेट ने सुरक्षा चिंताओं के कारण रद्द किए कैंप
वैंकूवर स्थित भारतीय कौंसुलेट द्वारा अलबार्टा में आयोजित होने वाले कौंसुलर कैंप के विरोध में खालिस्तानी समर्थकों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें कैंप स्थल से कुछ दूरी पर रोक लिया, लेकिन इसके बावजूद इस विरोध ने हिंदू समुदाय में असुरक्षा का माहौल पैदा किया। खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस ने यह भी घोषणा की कि वह भारतीय कौंसुलर कैंप्स में बाधा डालने की कोशिश करेंगे।
सर्वे में सरकार और कानूनी एजेंसियों पर असंतोष
कनाडा के हिंदू समुदाय में सरकार की नीतियों को लेकर असंतोष बढ़ गया है। वॉयस ऑफ कनैडियन हिंदू द्वारा कराए गए एक सर्वे में 98%हिंदू समुदाय ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनकी सरकार की नीतियों को नकारात्मक रूप से देखा। इसके अलावा, 96%ने कनाडा की कानूनी एजेंसियों की कार्यशैली पर भी असंतोष जताया है।





More Stories
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
BJP में शामिल होंगे सपा के तीन विधायक
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त
छतरपुर में कथित भू-माफिया और अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा गरमाया
दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों पर बंद हो सकते हैं एंट्री-एग्जिट गेट, पुलिस ने DMRC को लिखा पत्र
भाजपा राज में हो रही लोकतंत्र की हत्या- जयेन्द्र रमोला