हरियाणा के छोरे नै टोक्यों में भाले का लट्ठ गाड़ दिया, बहुत-बहुत बधाई- मनोहरलाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा के छोरे नै टोक्यों में भाले का लट्ठ गाड़ दिया, बहुत-बहुत बधाई- मनोहरलाल

-भारत का टोक्यों ओलंपिक में सुनहरी दिन, नीरज ने भारत के लिए जीता सोना -प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के साथ-साथ अनेकों गणमान्यों ने दी बधाई -एथलेटिक्स में 121 साल बाद भारत को मिला पहला गोल्ड, नया इतिहास रचा -अभी तक हॉकी व निशानेबाजी में ही जीत सके हैं गोल्ड, -हरियाणा ने की सौगातों की बारिश,


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/टोक्यो/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पूरे देश में जश्न का माहौल है, देश का हर शख्स भारत माता की जय बोलकर देश के बेटे नीरज चौपड़ा का स्वागत कर रहा है। शनिवार का दिन भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में सुनहरी दिन बन गया। हरियाणा के खिलाड़ी नीरज चौपड़ा ने एथलेटिक्स में भारत का 121 साल का सुखा खत्म कर पहली बार गोल्ड जीता है। ज्वैलिन थ्रो में नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंक कर टोक्यों ओलंपिक में लट्ठ गाड़ दिया। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर व हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर ने उन्हे बहुत-बहुत बधाई दी है। वहीं सीएम खट्टर ने नीरज के लिय सौगातों की बारिश कर दी है। उनका कहना है कि नीरज ने हरियाणा के साथ-साथ देश का मान बढ़ाया है। हम उसके स्वागत के कोई कमी नही आने देंगे। भाला फेंक में 23 साल के नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का यह पहला गोल्ड और कुल सातवां पदक है।
                         अगर ल्क्ष्य पक्का है और लगन सच्ची है तो कोई ताकत नही जो आपके हाथ से आपकी सफलता को छीन सके। ऐसा ही कारनामा आज पानीपत के छोटे से गांव के खिलाड़ी नीरज चौपड़ा ने कर दिखाया है। मुफलिसी के दिनों में भी नीरज ने कभी हार नही मानी, ताने भी सहे लेकिन फिर भी नीरज ने भाले को नही छोड़ा और आज देश के लिए इतिहास रच दिया। इस मौके पर हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर ने नीरज को बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि नीरज की एथलेटिक्स में इस सफलता ने भारत के युवाओं के लिए एक नया रास्ता खोल दिया है। भारत का हर युवा अब देश के लिए एथलेटिक्स में भी आगे आयेंगा। उनका यह प्रयास हर युवा के लिए एक प्रेरणा का काम करेगा। हरियाणा के सीएम ने नीरज के लिए सौगातों का पिटारा खोलते हुए कहा कि नीरज को सरकारी घोषणा के अनुरूप 6 करोड़ रूपये, एक प्लॉट व प्रथम दर्जे की सरकारी नौकरी दी जायेगी। उन्होने कहा कि नीरज ने वो कारनामा कर दिखाया है जिससे हरियाणा का नाम रोशन हुआ है। उन्होने कहा कि हमारी खेल नीति काफी हद तक सफल रही हालांकि हमें हरियाणा के छौरों से कई गोल्ड मेडल की उम्मीद थी लेकिन फिर भी हरियाणा ने देश के लिए काफी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
                            नीरज ने टोक्यों ओलंपिक में पहले राउंड में 87.03 मीटर भाला फेंका और दूसरे राउंड में वो कर दिखाया जिसने इतिहास रच दिया। नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंक कर देश के लिए गोल्ड मेडल जीता। हालांकि नीरज के दो राउंड फाउल हो गये। लेकिन फिर भी वह वो भाला फेंक चुके थे जिसकी बराबरी कोई नही कर सका। पूरे देश में नीरज की इस सफलता को लेकर जश्न का माहौल बना हुआ है। नीरज के गांव में तो आज दिवाली मनाई जा रही है। नीरज के पिता ने कहा कि उनके बेटे ने उनका सपना पूरा कर दिया है उन्हे अपने बेटे पर गर्व है। वहीं ग्रामीण अब नीरज के स्वागत की तैयारियों में जुट गये है। ग्रामीणों का कहना है कि नीरज का स्वागत भव्य तरीके से होगा।
                            वहीं बजरंग पूनिया ने भी देश को निराश नही किया और ब्रांज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। हालांकि गोल्फ में अदिति अशोक ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए भी चौथा स्थान प्राप्त किया। भारत ने टोक्यों ओलंपिक 2020 में 1 गोल्ड, 2 सिल्वर व 4 ब्रांज मेडल जीते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox