सुरागों की बरामदगी के लिए सुशील पहलवान को हरिद्वार लेकर गई दिल्ली पुलिस,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुरागों की बरामदगी के लिए सुशील पहलवान को हरिद्वार लेकर गई दिल्ली पुलिस,

-छिपने के ठिकानों और मोबाइल का लगाया जाएगा पता, सुशील हरिद्वार में फेंकने की कही है बात

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रोहिणी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-सागर धनखड़ की हत्या के मामले की जांच कर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच अब उन ठिकानों की जांच में जुट गई है, जहां फरारी के दौरान सुशील कुमार छिपा था। जिसके तहत सोमवार को दिल्ली पुलिस सुशील पहलवान को हरिद्वार लेकर गई हे ताकि उसके छिपने के ठिकानों व वारदात का अहम सुराग मोबाइल का पता लगा सके।
                            सागर धनखड़ की हत्या के मामले की जांच कर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच अब उन ठिकानों की जांच में जुट गई है। जहां फरारी के दौरान सुशील कुमार छिपा था। इसी कड़ी में आज सुबह 5 बजे क्राइम ब्रांच की एक टीम सुशील कुमार को लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुशील कुमार घटना के बाद सबसे पहले हरिद्वार ही गया था। वहां उसने अपना फोन फेंकने की बात कही है। क्राइम ब्रांच जानने की कोशिश करेगी फरारी के दौरान सुशील कुमार कहां-कहां छिपा था और किसने उसकी मदद की थी। इसके अलावा पहलवान के फेंके गये फोन को भी तलाशने की कोशिश की जाएगी।
                    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस सुशील कुमार पर मकोका के तहत कार्यवाही करने की तैयारी में है। यह कार्रवाई संगठित अपराध करने वालों पर होती है। मकोका लगने के बाद आसानी से जमानत नहीं मिलेगी। इसमें उम्रकैद तक कि सजा का प्रावधान है। साथ ही पुलिस 6 महीने तक चार्जशीट दायर कर सकती है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुशील कुमार गैंगस्टर काला झठेड़ी और नीरज बवाना के संपर्क में था। आरोप है कि सुशील काला झठेड़ी और नीरज बवाना को लोगों की हैसियत और उनके कामकाज की जानकारी देता था।
                     यहां बता दें कि सुशील कुमार और उसके साथियों ने पहलवान सागर धनखड़ और उसके दो मित्रों के साथ दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में कथित तौर पर मारपीट की थी। सागर ने बाद में दम तोड़ दिया था। सुशील और अजय कुमार की गिरफ्तारी के बाद अदालत ने गत 23 मई को दोनों को छह दिन और फिर बाद में 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। जिसके तहत अब पुलिस सुशील से अहम सबूत जुटाने के लिए तेजी से कार्यवाही कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox