

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/साउथ-वेस्ट/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस ने लूट और हत्या के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घटना दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके की है जहां एक घर में एक लुटेरे ने लूट के बाद एक शख्स की हत्या कर दी थी। इस केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने तकनीकी मदद से इस मामले के आरोपियों की पहचान की और उन्हें पकड़ा लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि 28 मई को सागरपुर में सूचना आई थी कि एक शख्स की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान 70 साल के सुनील सहगल के तौर पर हुई। सुनील पेशे से कांट्रेक्टर थे। उनकी गला दबाकर हत्या की गई थी। सुनील की बेटी ने पुलिस को बताया कि घर से कुछ गहने और जरूरी सामान गायब हैं। पुलिस ने तकनीकी जांच के सहारे हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी सनी को गिरफ्तार कर लिया। सनी ने पुलिस को बताया कि चोरी किया सामान उसने सागरपुर के ही भानु नाम के शख्स को बेच दिया है। पुलिस ने भानु को भी गिरफ्तार कर लिया और पूरा माल बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक सनी का आपराधिक रिकॉर्ड है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!