
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने उपराज्यपाल की शक्तियां बढ़ाने से संबंधित केन्द्र सरकार के विधेयक के खिलाफ बुधवार को जंतर-मंतर पर धरना दिया और सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगता है केंद्र सरकार दिल्ली में अब उपराज्यपाल का शासन चाहता है। वहीं केंद्र सरकार ने एमएलए खरीदने की कोशिश की लेकिन खरीद नही पाये इसलिए कानून लाए है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये तो वैसा ही है जैसे कोई बच्चा क्रिकेट में हार गया तो बैट बॉल लेकर भाग गया। उन्होंने कहा कि बिल के खिलाफ लोगों में गुस्सा है।केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार संसद में तीन दिन पहले एक कानून लेकर आये हैं. जिसमें लिखा है अब से दिल्ली में सरकार का मतलब होगा स्ळ. तो हमारा क्या होगा, दिल्ली की जनता का क्या होगा, मुख्यमंत्री का क्या होगा? फिर दिल्ली में चुनाव क्यों कराये गए थे? केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक 2021 लोकसभा में पेश किया था। विधेयक के अनुसार दिल्ली सरकार को विधानसभा में कोई भी कानून बनाने के लिये उपराज्यपाल से सलाह-मशविरा करना होगा।





More Stories
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।
CCTV की मदद से मिला इंजीनियर का खोया लैपटॉप और पासपोर्ट
दिल्ली में दशहरे पर रावण के साथ जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, पितमपुरा रामलीला की अनोखी पहल
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में मनाया महिला किसान दिवस