सर्दियों में रोज करे मूली का सेवन, गंभीर रोगों पर असरदार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सर्दियों में रोज करे मूली का सेवन, गंभीर रोगों पर असरदार

-डायबिटीज व दिल की बिमारियों से बचाती है मूली, मूली में कैल्शियम व मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मौजूद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/सेहत/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सर्दियों में सबसे सस्ती व आसानी से मिलने वाली मूली के अगर फायदे जानेगें तो आप भी इसके दिवाने हो जायेंगे। मूली में न केवल कैल्शियम व मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है बल्कि इसके सेवन से डायबिटीज लेवल कंट्रोल में रहता है। वहीं दिल की बिमारी का खतरा कम रहता है तथा रोजना इसका सेवन शरीर की रोग-प्रतिरोधक को बढ़ाता है। मूली को कच्चा, पकाकर और अचार के रूप में नित्य खाया जा सकता है। हमे सर्दियों में इस सब्जी का सेवन रोजाना करना चाहिए।

डायबिटीज का रिस्क कम करती है

मूली में केमिकल कंपाउंड होते हैं, जो खून में शुगर के स्तर को रेगुलेट करता है। मूली खाने से शरीर में नेचुरल एडिपोनेक्टिन (प्रोटीन हार्मोन) बनते हैं। शरीर में इसका स्तर ज्यादा रहने से शुगर का लेवल कंट्रोल रहता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होता है, जिसकी वजह से डायबिटीज नहीं होता।

लीवर के लिये अच्छा

मूली में ऐसे कंपाउंड होते हैं जो लीवर को डिटॉक्सीफाई करने और नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।

दिल की सेहत के लिये अच्छा

मूली में एंटीऑक्सडिंट और कैल्शियम, मैग्नीशियम व पोटेशियम जैसे मिनरल्स व तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है और दिल की बीमारी के खतरे से बचाता है। मूली प्राकृतिक नाइट्रेट का भी एक अच्छा स्रोत है जो रक्त प्रवाह में सुधार करता है।

कैंसर से बचाव

मूली में पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोसाइनोलेट्स-सल्फर कंपाउंड होते हैं जो कैंसर का कारण बनने वाले जेनेटिक म्यूटेशन से कोशिकाओं की रक्षा करता है। यही नहीं यह ट्यूमर सेल्स भी नहीं बनने देता।

पाचन में मददगार

मूली में फाइबर होता है, जो खाना पचाने में मददगार होता है। इसे खाने से अपच या कॉन्सटपिशन नहीं होता।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox