सर्दियों में खाएं ये सुपरफूड, बढ़ेगी इम्यूनिटी, भागेगा ओमिक्रोन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सर्दियों में खाएं ये सुपरफूड, बढ़ेगी इम्यूनिटी, भागेगा ओमिक्रोन

-ये आपके शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/सेहत/भावना शर्मा/- एक तो सर्दी और ऊपर से कोरोना महामारी के संकट ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सर्दियों में वैसे ही शरीर को ज्यादा इम्यूनिटी की जरूरत होती है और ओमिक्रोन के चलते तो हर कोई सिर्फ इम्यूनिटी पर ही बात कर रहा है। लोग चिकित्सकों से इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए परामर्श ले रहे है। तो आईये हम आपकों बताते है कि सर्दियों में कुछ ऐसे सुपरफूड भी है जो न सिर्फ हमारी इम्यूनिटी बढ़ाते है बल्कि हमारे शरीर को कोरोना के खिलाफ लड़ने में भी क्षमता प्रदान करते है।

कोरोना की तीसरी लहर से देश दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। भारत में भी ओमिक्रोन के 1700 मरीज पार हो चुके हैं। अब आपको भी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है और अगर आपने अपने खान-पान पर ध्यान नहीं दिया तो आप भी आसानी से इस संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।

किसी भी संक्रमण को रोकने में हमारा शरीर खुद सक्षम माना जाता है। हमारा इम्युन सिम्टम बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है अगर आप भी अपने शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना चाहते हैं तो सर्दियों में लेगे होंगे ऐसे सुपर फूड जो आपके शरीर को गर्मी देने के साथ साथ इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं। डॉक्टर्स की मानें तो कोरोना से लड़ने के लिए आपकी इम्युनिटी ही सबसे बड़ी ताकत दे सकते हैं।आयुर्वेद के अनुसार ये हैं वह सुपर फूड जिनका हमे नित्य सेवन करना चाहिएः-

देशी घी

भारत में घी एक ऐसा सुपर फूड है जो हर घर में प्रतिदिन की डाइट में शामिल होता है इस हमारा शरीर आसानी से पचा लेता है। आयुर्वेद में ऐसा माना जाता है कि देशी धी सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह शरीर के इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है। इसे खाने से त्वचा में ड्रायनेस भी नहीं आती और तमकदार बनती है।

गुड़

कोरोना के नए वैरियेंट ओमीक्रॉन से बचने के लिए अगर आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना होगा इसके लिए गुड़ से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता। ये कोरोना में ही नहीं सामान्य रूप से भी शरीर में फॉस्फोरस आयरन की जरूरत को पूरा करने में मददगार होता है। ये आपके शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।

बाजरा

सर्दियों में देश में मोटे अनाज को हमारे यहां पीढियों से खाया जाता है। ज्वार, मक्का और बाजरा की रोटी खाने से शरीर को गर्मी मिलती है। इन आनाजों में विटामिन बी पाया जाता है जो हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। आयुर्वेद के मुताबिक इन आनाजों में भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स, विटामिन, मिनरल और फाइबर होता है।

खट्टे फल

कोरोना संक्रमण की शुरुआत के समय से चिकित्सकों ने विटामिन सी लेने की सलाह दी थी। विटामिन सी युक्त खट्टे फल हमेशा शरीर को मजबूत बनाते हैं। मौसमी फलों में आंवला, संतरा, अमरूध और नींबू जैसे फलों का सेवन अवश्य करना चाहिए। इन पलों में वीटमिन सी भरपूर मात्रा में होती है।

आंवला

अगर आप कोरोना, ओमिक्रोन सहित संक्रामक बीमारियो से बचना चाहते हैं तो आंवले को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। जो हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट कर देता है। च्यवनप्रास, मुरब्बा, अचार, जूस, चटनी या चूर्ण के रूप में भी लोग इसका उपयोग करते आए हैं।

अदरक

कोरोना का सबसे पहला हमला हमारे गले पर होता है फिर फैफड़े तक पहुंचता है। गले में किसी भी प्रकार की खराश और इंफेक्शन को रोकने में अदरक का उपयोग सर्वाधिक किया जाता है। सर्दियों में अदरक का प्रयोग इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसमें ऑक्सीडेटिव और एंटी-इनफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। अदरक का प्रयोग कार्डियोवस्क्यूलर डिसीज, कैंसर, डाइजेशन सहित कई बीमारियों में होता है।खजूरखजूर को भी सुपरफूड माना जाता है। खूजर का उपयोग अक्सर सर्दियों में किया जाता हैं। खजूर में विटामिन, मिनरल और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। जो हमारी रोग प्रतिरोधन क्षमता बढ़ाने के साथ साथ बोन्स और दांतों को स्ट्रोंग करता है। विशेषज्ञों की मानें तो यह हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में खजूर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

शकरकंद

शकरकंद को भी इम्युनिटी के लिए बूस्टर फूड माना जाता है। अगर डाइट में शकरकंद का एक टुकड़ा भी शामिल किया जाए तो यह दिनभर की बीटी कैरोटीन के जरूरत को पूरा कर देता है। बीटी कैरोटीन के साथ साथ शकरकंद में विटामिन-ए, पोटैशियम भी होता है। ये इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के साथ साथ पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या को भी दूर करता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox