
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए मिनी लॉकडाउन की शुरूआत हो गई है। सरकार ने लोगों को महामारी से बचाने के लिए एहतियाती तौर पर राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया है। अब शनिवार और रविवार को दिल्ली पूरी तरह बंद रहेगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
उन्होंने बताया कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी ऑफिस में कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा जाएगा। वहीं, प्राइवेट ऑफिस 50 फीसदी कैपेसिटी के साथ काम करेंगे। दिल्ली के ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के मुताबिक 5 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट रेड अलर्ट की कैटेगरी में आता है। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट फिलहाल 6.46 फीसदी है, जो कि मई के बाद सबसे ज्यादा है।
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में ओमिक्रॉन के मामले रोज बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 8 से 10 दिनों के अंदर करीब 11,000 कोरोना केस मिले थे। इनमें से करीब 350 पेशेंट्स अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, 124 पेशेंट्स को ही ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी। 7 पेशेंट्स अभी भी वेंटिलेटर पर हैं।
दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने कहा है कि राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह ओमिक्रॉन है। दिल्ली में सोमवार को 4099 कोरोना केस मिले थे और 1 पेशेंट की मौत हुई। अस्पताल में भर्ती होने वाले पेशेंट्स की संख्या बढ़ने पर और भी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। यहां मंगलवार को करीब 5500 नए केस मिलने और पॉजिटिविटी रेट 8.5 फीसदी पहुंचने की आशंका है। हालांकि दिल्ली में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बाजारों को बंद किया जा रहा है लेकिन फिर भी दिल्ली में बसें और मेट्रो फिर से पूरी क्षमता के साथ चलेंगी, लेकिन बसों और मेट्रो में बिना मास्क के लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पिछले महीने ही मेट्रो और बसों को 50 फीसदी कैपेसिटी के साथ चलाने का फैसला लिया गया था। इसके बाद स्टेशन और बस स्टॉप के बाहर लोगों की लंबी कतार देखी गई और जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। कई इलाकों से बसों में तोड़फोड़ की खबरें भी सामने आईं। सीट पर बैठने को लेकर अफरा-तफरी भी देखी गई।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, व्यापारी हितों के लिए कीं 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं