कर्ज उतारने के लिए अपनी ही कार की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला फंसा स्पेशल स्टाफ ने सुलझाया मामला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कर्ज उतारने के लिए अपनी ही कार की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला फंसा स्पेशल स्टाफ ने सुलझाया मामला

-अपनी कार की चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा हड़पना चाहता था इंश्योरेंस के 8 लाख रूपये, मोबाइल फोन की भी लिखाई थी रिपोर्ट -पुलिस ने जांच में खोला राज, स्क्रेप डीलर को बेची थी कार, मोबाइल फोन भी आरोपी के पास ही मिला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- इंश्योरेंस के पैसे से अपना कर्ज उतारने के लालच में आरोपी अपने ही जाल में फंस गया। पुलिस ने बारिकी से जांच करते हुए न केवल आरोपी की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया बल्कि स्क्रेप डीलर के यहां से गाड़ी के पूर्जे व आरोपी के पास से मोबाइल फोन बरामद कर मामला सुलझा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी ही कार की चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा इंश्योरेंस के 8 लाख रूपये हड़पना चाहता था।
                   इस संबंध में डीसीपी द्वारका शंकर चौधरी ने बताया कि 30 दिसंबर को राजेश पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी खेड़ा डाबर ने अपनी स्केड कार व मोबाइल फोन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह भिवाड़ी जा रहा था तो राघवपुरा छावला के पास तीन अंजान युवकों ने उसकी कार व मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गये। तीने बाईक पर आये थे। द्वारका स्पेशल स्टाफ ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए एसीपी विजय सिंह ने निरिक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में एसआई जयवीर, नानगराम, अमित पुनिया, बिजेन्द्र हवलदार प्रवीण, सिपाही रवि व महेन्द्र की एक टीम बनाई और आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये। इसके छावला पुलिस भी स्पेशल स्टाफ टीम के साथ जुड़ गई। टीम ने शिकायतकर्ता के बताये अनुसार मौके के सीसीटीवी कैमरे जांचे लेकिन वहां किसी वारदात की कोई जानकारी नही मिली तो पुलिस को कुछ शक हुआ और उन्होने सर्विलांस के माध्यम से पता किया कि शिकायतकर्ता चोरी के फोन से दूसरी सिम से बात कर रहा हैं। तब पुलिस ने उसे कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने सारा राज उगल दिया। उसने बताया कि उसने अपनी कार एक स्क्रेप डीलर को 60 हजार में बेच दी हैं। वह कार के इंश्योरेंस के 8 लाख रूपये से अपना सारा कजा्र चुकाना चाहता था। इसलिए उसने यह साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस स्क्रेप डीलर से भी पूछताछ कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox