शुभमन गिल के रिएक्शन का एक्स यूजर्स ने दिया जवाब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शुभमन गिल के रिएक्शन का एक्स यूजर्स ने दिया जवाब

-जिस लड़की को देख गिल ने रिएक्शन दिया था उसे बताया हॉलीवुड की एक्ट्रेस

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आईपीएल 2024 में यूं तो रिकार्ड पर रिकार्ड टूट रहे है वहीं दूसरी तरफ प्लयेर भी एक दूसरे पर खूब  फब्तियां कसते नजर आ रहे हैं। हाल ही में विराट कोहली ने ईशान किशन और शुभमन गिल को सीता और गीता की जोड़ी बताया था। लेकिन यहां बात हो रही है कि जिस लड़की को लेकर शुभमन गिल के ने रिएक्शन देने का वीडियो वायरल हो रहा है आखिर वह कौन है तो इसका जवाब एक्स यूजर्स ने दे दिया है। यूजर्स ने इसे हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस एना दे अरमास से जोड़ दिया है। हालांकि कुछ लोग इसे सारा तेंदूलकर से भी जोड़ते नजर आ रहे हैं।
           ट्विटर यानी एक्स यूजर्स ने वायरल वीडियो वाली लड़की को एक्ट्रेस एना दे अरमास का हमशक्ल बताया है। दरअसल, ताली बजाते हुए ऑडियंस में कैमरे में कैद हुई लड़की को देख फैंस उन्हें बॉन्ड गर्ल एना दे अरमास बताते हुई नजर आ रहे हैं। वहीं लड़की की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर उस लड़की की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है और उनकी तुलना हॉलीवुड एक्ट्रेस से हो रही है, जिन्हें नाइव्स आउट और ब्लेड रनर 2049 के नाम से जाना जाता है। लड़की की फोटो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, मैं नहीं जानता था कि एना दे अरमास भी आईपीएल की फैन हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, मैं भी यही सोच रहा था।
          गौरतलब है कि जिस मिस्ट्री लेडी की चर्चा इस कारण हो रही है, जिन्हें कुछ लोग पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड बताते नजर आ रहे हैं। उनका हालिया मैच में कैमरे पर जैसे ही उस लड़की का चेहरा आया तो शुभमन गिल का मजेदार रिएक्शन देखने को मिला और फिर क्या था सोशल मीडिया यूजर्स को इस पर अपना रिएक्शन देने का मौका मिल गया।  
          एना दे अरमास की बात करें तो वह 35 वर्षीय कुबान और स्पैनिश एक्ट्रेस हैं, जो ब्लॉन्ड, डीप वॉटर, घोस्टेड, नॉक नॉक, ब्लेड रनर 2049 और नाइव्स आउट जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। इतनी ही नहीं उन्हें अकैडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox