”वंशिका बनी दिल्ली राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

”वंशिका बनी दिल्ली राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता”

-बिर्थमान ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता रजत पदक, फाइनल में कड़े मुकाबले के बाद 3-2 के अंतर से मिली हार

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकीं वंशिका ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 5वीं सब-जूनियर (अंडर-15) बॉयज़ एवं गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में रजत पदक अपने नाम किया।

वंशिका ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। खिताबी मुकाबले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी, लेकिन बेहद रोमांचक मुकाबले में 3-2 के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उनका प्रदर्शन सभी खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों के लिए गर्व का विषय रहा।

दिल्ली की इस होनहार मुक्केबाज़ ने राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि वह आने वाले समय में भारतीय बॉक्सिंग की बड़ी उम्मीदों में शामिल हैं। उनकी इस उपलब्धि पर खेल जगत के साथ-साथ परिवार, कोच और शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

आगामी लक्ष्य-
अब वंशिका का लक्ष्य आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर देश और दिल्ली का नाम रोशन करना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox