अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार

-1.5 करोड़ रुपये के 604 वीवो के मोबाइल फ़ोन बरामद -200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर सुलझाया मामला -फरार गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-   दिल्ली पुलिस की द्वारका जिला स्थित सेक्टर-23 थाना पुलिस ने अमेजन के लिए भेजे जा रहे वीवो मोबाइल फोन के बड़े चोरी कांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से करीब 1.5 करोड़ रुपये के 604 नए वीवो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और शेष चोरी गए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए जांच जारी है।

द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि 20 जून 2026 को सेक्टर-23 थाना में वेयरहाउस मैनेजर रवि की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि लगभग 4,500 नए वीवो मोबाइल फोन अमेजन के गुरुग्राम स्थित केंद्र पर भेजने के लिए एक ट्रक में लोड किए गए थे। रास्ते में ट्रक चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब 1,500 मोबाइल फोन चोरी कर लिए और बाद में ट्रक को गुरुग्राम में छोड़कर फरार हो गया।

200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज-
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-23 की एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने संदिग्ध मार्ग पर लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी और मैनुअल जांच के आधार पर चोरी में इस्तेमाल किए गए एक पिकअप वाहन की पहचान की गई।

जांच के दौरान पता चला कि उक्त वाहन और चोरी के कुछ मोबाइल पहले ही उत्तर प्रदेश के नॉलेज पार्क थाना पुलिस द्वारा बरामद किए जा चुके हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से तीन आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया।

बुलंदशहर के बगीचे से बरामद हुए 604 मोबाइल फोन-
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी के मोबाइल फोन छिपाने की जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के भिघेपुर गांव स्थित एक बगीचे में छापेमारी कर 604 नए वीवो मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी-
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पूछताछ में तीनो आरोपी उत्तरप्रदेश के बताए जा रहे हैं। साथ ही पुलिस ने बतया कि ऐसी वारदांते पहले भी कर चुकें हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी पहले भी विभिन्न राज्यों में मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की खेप चोरी करने के मामलों में शामिल रहे हैं। ये आरोपी महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान से भरे वाहनों को निशाना बनाते थे और चोरी के बाद माल को अपने साथियों के जरिए ठिकाने लगा देते थे। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी और बाकी चोरी गए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

द्वारका जिला पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ बेहतर समन्वय, तकनीकी जांच, सीसीटीवी विश्लेषण और लगातार पूछताछ के चलते बड़ी सफलता हासिल हुई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox