लोकसभा में फिर हुई आम आदमी पार्टी की इंट्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लोकसभा में फिर हुई आम आदमी पार्टी की इंट्री

-आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा- आज एक हैं कल बहुमत में होंगे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के सीएम व आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जालंधर लोक सभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि जालंधर लोक सभा सीट पर आप की जीत से उनकी पार्टी की अब लोकसभा में भी एकबार फिर इंट्री हो गई है। उन्होने कहा कि आज जरूर लोकसभा में हमारा एक सांसद है लेकिन कल हम जनता की मेहरबानी से बहुमत में भी होंगे।

                  श्री केजरीवाल ने इस जीत पर पंजाब की जनता, नवनिर्वाचित सांसद सुशील रिंकू व मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाई दी। उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है लेकिन अभी हमारे पास लोकसभा में कोई सांसद नही था लेकिन अब इस जीत ने इस कमी को भी पूरा कर दिया है। पंजाब की जनता ने हमारे काम पर मोहर लगाई है। हम धर्म व जाति की राजनीति नही करते बल्कि विकास व काम की बात पर वोट मांगते है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पंजाब की जनता का इस जीत के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि लोगों ने हमारे कामों को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने गंदी राजनीति की लेकिन आप ने हमेशा लोगों की भलाई के लिए काम किया। मान ने कहा कि जालंधर में हमने आम आदमी क्लीनिक, जीरो बिजली बिल और स्कूल ऑफ एमिनेंस के अलावा सिर्फ और सिर्फ काम पर वोट मांगे, जिस पर आज जनता ने मुहर लगा दी। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा में 10 और अब लोकसभा में भी 1 सांसद हो गया है।  

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के गढ़ में फहराया परचम
जालंधर लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के गढ़ में जीत का परचम लहरा दिया है। पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू ने 58,691 वोटों से कांग्रेस की करमजीत कौर को मात दी। जीत के बाद आप कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। रिंकू ने शुरुआत में लीड हासिल की जो आखिर तक नहीं टूटी।

नौ विधानसभा सीटों में से सात पर जीती आप
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पत्रकारवार्ता कर जालंधर उपचुनाव में जीत के लिए लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जालंधर के जनादेश ने ये बता दिया कि पंजाब की जनता आप सरकार के काम से संतुष्ट भी है और खुश भी। केजरीवाल ने कहा कि 2022 के चुनावों में जब पंजाब में आप की लहर थी तब भी पार्टी जालंधर की 9 में से 4 विधानसभा सीटें ही जीती थी। उपचुनाव में इन 9 में से 7 सीटों पर आप को बढ़त मिली है। 2019 में पार्टी को जालंधर लोकसभा सीट पर सिर्फ 2.5 फीसदी वोट मिले थे, आज 34 फीसदी से अधिक वोट मिले हैं।

कांग्रेस ने मानी हार
कांग्रेस ने जालंधर उपचुनाव में हार स्वीकार कर ली है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि हम जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों, समर्थकों और सभी को धन्यवाद देता हूं। मैं सुशील रिंकू और आप पार्टी को जीत की बधाई देता हूं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox