नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- यूक्रेन में अमेरिका के पूर्व राजदूत जॉन हर्बस्ट ने रूस के कुलीन वर्ग को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होने अपने दावे में कहा कि रूस का कुलीन वर्ग पुतिन को डूबता जहाज मान रहा है और इससे बचने के तरीके ढूंढ रहा है।

उन्होंने पुतिन की तुलना डूबते जाहाज से की है। अटलांटिक काउंसिल यूरेशिया सेंटर के वरिष्ठ निदेशक जॉन हर्बस्ट ने वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन और रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के बीच झड़पों का जिक्र करते हुए कहा- “पिछले सितंबर से रूसी सामाज में दरारे स्पष्ट तौर पर दिखाई देने लगी है।“
हर्बस्ट ने कहा- “अधिनायकवादी शासन देखने में स्थिर लगती है, लेकिन वह वास्तव में अस्थिर होती है।“ पूर्व दूत ने कहा कि शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद को पुतिन के आंशिक लामबंदी से दूर कर लिया। उन्होंने कहा- “ये डूबते जहाज का एक संकेत है। रूस के कुलीन वर्ग फिलहाल ये सोच रहे हैं कि इससे उतरना कैसे हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सत्ता हाथ से चली जाएगी लेकिन यूक्रेन में विफलता पुतिन सरकार पर बड़ा दबाव डाल रही है।“

उन्होंने कहा- “एक साल पहले ही पुतिन को कीव और खार्गिव के लिए जंग में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, अप्रैल 2022 में पुतिन की सेना ने डोनबास में तेजी से प्रगति की थी। इस साल फिलहाल रूस की तरफ से कोई वास्तविक जवाबी हमला नहीं हुआ था, लेकिन यूक्रेन जवाबी हमले की तैयारी कर रहा है।“


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार