
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रोहतक/शिव कुमार यादव/- हरियाणा के रोहतक के गांव मायना में ब्लाइंड मर्डर का मामला सामने आया है। यहां गंदे नाले में एक व्यक्ति का शव मिला है। जो कपड़े में बंधा हुआ था। घटनास्थल के पास कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक की हत्या करके शव फेंका हुआ प्रतीत हो रहा है। जिसको देखते हुए शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाना की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक की उम्र करीब करीब 35-40 वर्ष लग रही है। शनिवार सुबह लोग नाले की तरफ जा रहे थो तो उन्होंने शव को देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला। शव को देखकर लग रहा है कि वह कई दिन पुराना है। किसी ने उसकी पहले हत्या की और बाद में शव को कपड़े में बांधकर यहां फेंक दिया। ताकि किसी को इसके बारे में पता ना लग पाए। अब पुलिस के समक्ष हत्या की गुत्थी सुलझाने से पहले मृतक की पहचान करने की चुनौती है। जिसके लिए पुलिस जुटी हुई है।
एफएसएल टीम मौके पर बुलाई
शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाना के एसएचओ शमशेर सिंह ने बताया कि उन्हें गांव मायना के पास गंदे नाले में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जो पकड़े में बंधा हुआ था। अभी तक जांच के अनुसार हत्या करके शव फेंका हुआ प्रतीत हो रहा है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। जिसके बाद मामले की तय तक जा पाएंगे।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
रन फॉर यूनिटी’ में BRG का धमाल, चारों ओपन कैटेगरी में चमके बहादुरगढ़ के धावक
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान
पंडवाला कलां में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
”KVK” दिल्ली में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस