नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रोहतक/शिव कुमार यादव/- हरियाणा में इस बार कांग्रेस लोकसभा व विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा के साथ आर-पार की लड़ाई के मूढ में दिख रही है। जिसे देखते हुए रोहतक से पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत अपने विधानसभा क्षेत्र में 3 दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत की। हुड्डा ने पहले दिन 5 गांवों का दौरा कर लोगों के साथ जनसंपर्क किया।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि लगातार वे उनका साथ देते आ रहे हैं आगे भी उनका साथ देंगे। देश और प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव का एक साल ही बचा है। इस बार आर-पार की लड़ाई होगी। जिस तरह से उनको इस हलके से आशीर्वाद मिलता रहा है। उन्हें उम्मीद है कि आगे भी ऐसे ही आशीर्वाद मिलता रहे। उन्होंने लोगों से कहा कि जो भी उनकी समस्याएं हैं, कांग्रेस की सरकार आने पर उनका निदान किया जाएगा।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा गांव घिलौढ कलां में पहुंचे तो एक महिला ने उनसे सवाल किया कि वह उनको लगातार वोट देती रही है, लेकिन उनके बेटे की नौकरी नहीं लगी। वह किसी भी लिस्ट में उसका नाम नहीं आया, तो महिला की बातें सुनकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा हक्के बक्के रह गए। इधर, हुड्डा ने कहा कि सरकार से हर वर्ग दुखी है। बेरोजगारी भ्रष्टाचार महंगाई चरम पर है। इन मुद्दों को लेकर को जनता के बीच जाएंगे।
इस बार आर-पार की लड़ाई होगी
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वे अपने हल्के में लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं। चुनाव को 1 साल महज बच गया है। इस बार आर-पार की लड़ाई होगी। प्रदेश में साढ़े आठ साल से जेजेपी और बीजेपी की सरकार है। यह गठबंधन की सरकार हर मुद्दे पर फेल है। हरियाणा में बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है।
सैलजा के बयान को हुड्डा ने बताया सही
कुमारी सैलजा द्वारा संगठन नहीं बने जाने को लेकर कांग्रेस की हार का कारण बताए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि सैलजा ठीक कह रही है कि संगठन बनना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कहीं आलू पीटा तो टमाटर मध्यप्रदेश में पीटा, प्याज महाराष्ट्र में पीटा और चंडीगढ़ में सरपंच पीटे पता नहीं किसे कौन पीटेगा। महंगाई की वजह से हर व्यक्ति परेशान है।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा
उत्तराखंड की यमकेश्वर भूमि बनी दो राज्यों के विकास का साक्षी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद