होली पर जापानी लड़की को छेड़ने वाले पुलिस हिरासत में

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

होली पर जापानी लड़की को छेड़ने वाले पुलिस हिरासत में

-लड़की भारत छोड़कर बांग्लादेश गई; जबरदस्ती रंग लगाने वाले 3 लड़कों में से एक नाबालिग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में होली के दिन जापानी लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले 3 लड़कों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसमें एक लड़का नाबालिग है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अपनी गलती कबूल कर ली है। पुलिस ने जानकारी दी कि पहाड़गंज में रह रही जापानी लड़की ने भारत छोड़ दिया है और वह बांग्लादेश चली गई है।


                  पुलिस ने यह भी बताया कि उन्होंने जापानी ऐंबैसी को लिखकर लड़की को पहचानने में मदद मांगी थी, लेकिन ऐंबैसी ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। डिप्टी पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सैन ने बताया कि सही जानकारी निकालने के लिए वीडियो को एनालाइज किया जा रहा है।

लड़की को जबरदस्ती रंग लगाया, सिर पर अंडे फोड़े
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की जापान से पहली बार भारत होली खेलने आई थी। इस घटना का वीडियो खुद लड़की ने शेयर किया था, लेकिन बाद में अकाउंट से हटा लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
                  इसमें दिख रहा था कि लड़कों का एक ग्रुप एक जापानी लड़की के साथ जबरन होली खेल रहा है। एक लड़के ने लड़की को जबरदस्ती पकड़ा और उसे रंग लगाया। वह नहीं-नहीं बोलती रही, पर लड़के नहीं माने। एक लड़के ने उसके सिर पर अंडा फोड़ दिया। लड़की जैसे ही वहां से निकलने लगी तो एक शख्स ने उसे पकड़ने की कोशिश की। ऐसे में लड़की ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने हैरानी जताई कि पास खड़े लोगों ने लड़की को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की।

दिल्ली पुलिस ने जापानी ऐंबैसी को लेटर लिखा
इस मामले में पुलिस ने जापानी ऐंबैसी को एक लेटर लिखा है, जिसमें आरोपी लड़कों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस इसकी जांच कर रही है।
                उधर, महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है और मामले में आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये बेहद शर्म की बात है कि होली के दिन किसी विदेशी के साथ ऐसी हरकत की गई।

स्वाति मालीवाल बोलीं- किसी को नहीं छोड़ूंगी
स्वाति मालीवाल ने वीडियो पर अपनी नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया- जितनी बार ये वीडियो देख रही हूं, उतनी बार खून खौल रहा है। चाहे कुछ हो जाए इनमें से किसी को नहीं छोड़ूंगी, हम सुनिश्चित करेंगे इनमें से एक एक लफंगा सलाखों के पीछे पहुंचेगा।
                 एक और घटना पर भी स्वाति मालीवाल ने अपनी आपत्ति जताई थी। उन्होंने वीडियो रीट्वीट करते हुए लिखा- एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें जबरदस्ती मुस्लिम महिलाओं को गुब्बारे और रंग मारके उनकी वीडियो बनाई जा रही है। होली का सुंदर त्योहार आपस में ख़ुशियां बांटने का त्योहार है, ऐसे घटिया हरकतों के लिए नहीं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox