
मानसी शर्मा / – राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बिहार में पहुंच गई है। इस दौरान उन्होंने किशनगंज में एक जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तंज कसते हुए कहा कि देश में RSS और भाजपा की विचारधारा ने हिंसा और नफरत फैला रखी है। भाई-भाई से लड़ रहा है, एक धर्म का व्यक्ति दूसरे धर्म के व्यक्ति से लड़ रहा है, भाषाओं के बीच लड़ाई हो रही है। हम जानते थे कि ये मोहब्बत का देश है।नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खुलनी चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की राजनीति पर यात्रा का बहुत बड़ा असर पड़ा। एक विचारधारा जो भाजपा देश के सामने रोज रखती है, नफरत, हिंसा। उसके खिलाफ एक नई विचारधारा खड़ी हुई, मोहब्बत… जितनी भी कोशिश कर लो नफरत को नफरत नहीं काट सकती, नफरत को सिर्फ प्यार काट सकता है। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने मुझसे पूछा कि इस यात्रा का उद्देश्य क्या है। तो हमने उन्हें बताया कि आरएसएस-बीजेपी की विचारधारा ने नफरत फैलाई है। एक धर्म दूसरे धर्म से लड़ रहा है। इसलिए हमने बाजार में प्यार की दुकान खोली है। इस यात्रा का देश की राजनीति पर काफी असर पड़ा। हमने एक नई दृष्टि, विचारधारा दी और वो मोहब्बत है।





More Stories
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
छह घंटे में सुलझी 30 लाख की ज्वेलरी चोरी, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री का भंडाफोड़, 106 ई-सिगरेट बरामद
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली: अक्टूबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 98 नए मामले दर्ज हुए, कुल संख्या 695 तक पहुंची