जमीन घोटाले मामले में लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जमीन घोटाले मामले में लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें

मानसी शर्मा / – आरजेडी के प्रमुख लालू यादव की मुश्किलें बढ़ते जा रही हैं। सोमवार को नौकरी के बदले जमीन घोटाले के मामले में लालू यादव से ईडी पूछताछ करेगी। एक तरफ ईडी की टीम पटना पहुंच गई है तो दूसरी तरफ लालू यादव भी ईडी के दफ्तर पहुंच गए हैं। पटना मं ईडी के दफ्तर के बाहर आरजेडी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़ जुटी हुई है। पटना के ईडी दफ्तर में लालू प्रसाद यादव के अलावा उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती भी पहुंचीं हैं।

आरजेडी के विधायक और पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी भी ईडी दफ्तर के बाहर पहुंचे हैं इस दौरान इसराइल मंसूरी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि लालू जी हमारे अभिभावक हैं। उनको ईडी द्वारा दफ्तर बुलाया गया है तो हम लोग भी पहुंच गए हैं। इसराइल मंसूरी ने कहा कि उनके साथ सरकार को उचित व्यवहार करना चाहिए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब भी चुनाव आता है तो बीजेपी के लोग जांच एजेंसियों का दुरुपयोग विरोधियों का खिलाफ करते हैं। आज भी वही हो रहा है।

‘ये भ्रष्टाचारी लोग हैं’

वहीं दूसरी तरफ, इस मामले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “देश की जनता जानती है कि ये भ्रष्टाचारी लोग हैं। भ्रष्टाचार इनके लिए गहना है। मैं तेजस्वी यादव से आग्रह करना चाहता हूं कि वे बिहार के युवाओं को ये तंत्र बता दें कि डेढ़ साल के अंदर करोड़पति कैसे बनते हैं।”बता दें, तेजस्वी यादव को 22दिसंबर और पांच जनवरी को समन जारी किया गया था लेकिन वो पेश नहीं हुए। कल यानि 30जनवरी को उन्हें पूछताछ के लिए पेश होना है।

क्या था मामला

दरअसल, ये पूरा मामला जमीन घोटाले से जुड़ा हुआ है। 2004 से 2009 के बीच लालू यादव रेल मंत्री थे उस दौरान रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने में बड़ा घोटाला हुआ था। कम दाम पर महंगी जमीन ली गई थी। इस मामले में ईडी जांच कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox