भारत के बजट का क्या है फ्रेंच कनेक्शन ? 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत के बजट का क्या है फ्रेंच कनेक्शन ? 

मानसी शर्मा / –  1 फरवरी को देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024 का अंतरिम बजट पेश करने वाली हैं। यानी 3 दिन बाद देश का बजट पेश होने वाला है। ऐसे में हर तरफ बजट को लेकर चर्चा जोरों पर है। इस साल का बजट इसलिए भी खास है क्योंकि यह मौजूदा मोदी सरकार का आखिरी बजट है। आम चुनाव के कारण इस साल अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। इसे लेकर वेतनभोगी वर्ग से लेकर मध्यम वर्ग तक के लोगों को सरकार से कई उम्मीदें हैं।

वैसे तो आपने बजट शब्द कई बार पढ़ा और सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह शब्द कहां से आया है? अथवा इसे बजट क्यों कहा जाता है? इसके पीछे एक बड़ी वजह है, भारतीय बजट का फ्रेंच कनेक्शन भी है। आइए विस्तार से बताते हैं।

बजट का क्या है फ्रेंच कनेक्शन?

बजट की इस चर्चा में कई बार आपके मन में यह सवाल आया होगा कि इसका मतलब क्या है और यह शब्द कहां से आया है। Budget एक अंग्रेजी शब्द है और अंग्रेजी के कई अन्य लोकप्रिय शब्दों की तरह यह भी एक अन्य भाषा से आया है। Budget फ्रेंच शब्द है जो, bougette (बौगेट) से बना है। Bougette बना है Bouge से, जिसका अर्थ है चमड़े की अटैची।

ब्रीफ़केस के हुई विदाई

भारत के बजट का स्वरूप भले ही अब बदल गया हो, लेकिन हाल तक भारतीय बजट चमड़े के ब्रीफकेस से जुड़ा हुआ था। वित्त मंत्री बनने के बाद 2019 में जब निर्मला सीतारमण ने अपना पहला बजट पेश किया तो ब्रीफकेस ने विदाई ली। 2019 में, उन्होंने पारंपरिक लाल ब्रीफकेस के बजाय लाल बहीखाते (Ledger) में बजट पेश किया।

ये एक चीज 160 साल से है बरकरार

भारतीय बजट का इतिहास 150 साल से भी ज्यादा पुराना है। 1857 की क्रांति के बाद, जब ब्रिटिश सरकार ने ईस्ट इंडिया कंपनी से भारत का प्रशासन अपने हाथ में ले लिया, तब भारत का पहला बजट 1860 में आया। स्वतंत्र भारत में पहला बजट 26 नवंबर 1947 को आया। बजट में कई बदलाव हुए। ये सफर दशकों पुराना है। अब बजट भी पेपरलेस और डिजिटल हो गया है। हालाँकि, एक चीज़ जो पिछले कुछ वर्षों में नहीं बदली है वह है बजट का अर्थ। बजट का मतलब है सरकार की कमाई और खर्च का लेखा-जोखा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox