राम-कृष्ण के खिलाफ शपथ में गई गौतम पाल की कुर्सी, नये मंत्री की तलाश जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राम-कृष्ण के खिलाफ शपथ में गई गौतम पाल की कुर्सी, नये मंत्री की तलाश जारी

-शपथ मामले के बाद आप के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी व केजरीवाल पर आंच नही आने दूंगा

नई दिल्ली/- शपथ विवाद के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हिंदू देवी-देवताओं को ईश्वर ना मानने और उनकी पूजा ना करने की शपथ दिलाते हुए मंत्री का वीडियो वायरल होने के बाद अरविंद केजरीवाल को दिल्ली से लेकर गुजरात तक विरोध का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में राजेंद्र पाल गौतम ने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया। पाल के पास समाज कल्याण मंत्रालय के अलावा एससी एसटी, महिला और बाल विकास, सहकारी समितियां और गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी थी।

राजेंद्र पाल गौतम ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा सौंपने के बाद कहा कहा कि उस कार्यक्रम के बाद से मैं देख रहा हूं कि भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व मेरी पार्टी को निशाना बना रही है। गौतम ने कहा, भाजपा को बाबा साहेब के इन 22 प्रतिज्ञाओं से आपत्ति है। जिसका प्रयोग करके भाजपा गंदी राजनीति कर रही है। जिससे आहत होकर मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। क्योंकि मैं नहीं चाहता कि मेरी वजह से हमारी पार्टी व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर कोई आंच आएं।

वहीं सूत्रों की मानें तो शपथ दिलाने का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री राजेंद्र पाल गौतम से नाराज चल रहे थे। इससे पहले भी आंगनबाड़ी कर्मियों के हड़ताल को लेकर केजरीवाल उनसे नाराज थे। शायद यही वजह थी कि उनके यह मंत्रालय उनसे लेकर कैलाश गहलोत को दे दिया गया था। उस समय भी उन्हें हटाने की चर्चा चल रही थी।

अब कौन बनेगा मंत्री?

राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारे में नए चेहरों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि सरकार किसी दलित युवा चेहरे को जगह दे सकती है। जो नाम चर्चा में हैं उनमें मंगोलपुरी से राखी बिड़लान, करोल बाग से विशेष रवि, कोंडली से विधायक कुलदीप और अंबेडकर नगर से अजय दत्त शामिल हैं। हालांकि पार्टी की ओर से फिलहाल कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है।

भाजपा बोली- कानूनी कार्रवाई भी हो

भाजपा बोली, दबाव में लिया गया इस्तीफा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दावा किया है कि भाजपा के दबाव के कारण दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को इस्तीफा देना पड़ा है। बिधूड़ी ने कहा कि सिर्फ इस्तीफा ही काफी नहीं है, बल्कि हिंदू देवी-देवताओं की निंदा किए जाने के कारण उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जानी चाहिए और उन्हें पार्टी से भी निकाला जाना चाहिए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox