सीबीआई ने दिल्ली के शराब घोटाले में की तीसरी गिरफ्तारी, अभिषेक बोइनपल्ली को किया अरेस्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीबीआई ने दिल्ली के शराब घोटाले में की तीसरी गिरफ्तारी, अभिषेक बोइनपल्ली को किया अरेस्ट

-इससे पहले कारोबारी विजय नायर और शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को किया जा चुका है अरेस्ट

नई दिल्ली/- दिल्ली के शराब घोटाले में तीसरी गिरफ्तारी हो गई है। सीबीआई ने अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक रॉबिन डिस्ट्रीब्यूशन फर्म से जुड़ा हुआ है और शराब घोटाले के लिए फर्म के इस्तेमाल का आरोप है। इससे पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े कारोबारी विजय नायर और शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को अरेस्ट किया जा चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि अभिषेक बोइनपल्ली दक्षिणी भारत के कुछ शराब कारोबारियों के लिए कथित तौर पर काम करता था। उसे रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने पाया कि वह कुछ महत्वपूर्ण सवालों का जवाब देने से बच रहा है, जिसके बाद उसे देर रात हिरासत में ले लिया गया।

दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले की सीबीआई और ईडी जांच कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपी नंबर एक बनाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की भी आशंका जता चुके हैं। हालांकि, उन्होंने सिसोदिया का बचाव करते हुए कहा है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox