दिवाली तक द्वारका सेक्टर-25 पहुंचेगी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन, ट्रायल पूरा;

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिवाली तक द्वारका सेक्टर-25 पहुंचेगी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन, ट्रायल पूरा;

-भारतीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र तक किया गया विस्तार, जल्द 120 की रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रो

नई दिल्ली/- दिल्ली एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन पर यात्री दिवाली तक द्वारका सेक्टर-25 तक सफर कर पाएंगे। वर्तमान में इस लाइन पर मेट्रो का परिचालन द्वारका सेक्टर-21 तक होता है। दरअसल, इस कॉरिडोर के द्वारका सेक्टर 25 में बन रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र तक विस्तार के लिए बन रही दो किलोमीटर लाइन का निर्माण के साथ ट्रायल भी पूरा हो चुका है। सुरक्षा जांच के बाद इस पर परिचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।

डीएमआरसी के मुताबिक किसी भी मेट्रो कॉरिडोर पर परिचालन शुरू करने के लिए मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) से सुरक्षा जांच करवाई जाती है। हमारा ट्रायल लगभग पूरा हो चुका है। हम सुरक्षा जांच के लिए सीएमआरएस को बुलाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए सभी संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा गया है। उसके बाद ही सीएमआरएस को बुलाया जाएगा। उनकी जांच के बाद हरी झंडी मिलते ही परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस कॉरिडोर के खुलने के बाद एयरपोर्ट लाइन का पूरा कॉरिडोर 24.7 किलोमीटर का हो जाएगा। जिसपर 310 करोड़ की लागत आई है।

बढ़ेगी मेट्रो की रफ्तार

दिल्ली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तार के साथ ही अब मेट्रो उसकी स्पीड बढ़ाने पर भी काम कर रहा है। उसके बाद एयरपोर्ट लाइन पर मेट्रो 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। इससे नई दिल्ली से एयरपोर्ट के बीच सफर पूरा करने में वर्तमान में 19 मिनट का समय लगता है वह घटकर 15 मिनट हो जाएगा। वर्तमान में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब है। कुछ नए बदलावों और तकनीकी अपग्रेडेशन के बाद इसकी रफ्तार बढ़ाई जाएगी। इसमें अभी दो से तीन महीने का समय लगेगा।

सात स्टेशन हो जाएंगे

इस विस्तार लाइन के खुलने के बाद एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर कुल सात स्टेशन- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, शिवाजी स्टेडियम, धौला कुआं, दिल्‍ली एयरोसिटी, आईजीआई एयरपोर्ट, द्वारका सेक्टर-2 और द्वारका सेक्टर-25 (नया स्टेशन) हो जाएंगे। इस कारीडोर में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का 02 किलोमीटर के करीब विस्तार हुआ है।

द्वारका सेक्टर-25 नए स्टेशन पर ये सुविधा होंगी

– पांच प्रवेश व निकास द्वारा होंगे

– 14 स्वचालित सीढ़ी लगाई जाएंगी

– पांच लिफ्ट भी लगाई गई हैं

– 5जी नेटवर्क की सुविधा मिलेगी

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox