उत्तम नगर में बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी को मारी गोली, मौके पर मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तम नगर में बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी को मारी गोली, मौके पर मौत

-शो-रूम से घर लौटते समय बीच रास्ते में रोककर मारी गोली

द्वारका/नई दिल्ली/- दिल्ली के उत्तम नगर में बेखौफ बदमाशों ने आधी रात को दिल्ली साड़ी हाउस शोरूम के मालिक को गोली मार दी। कपड़ा व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 साल के मोहित अरोड़ा के तौर पर हुई है। वे आधी रात को 12.30 बजे अपने भाई के साथ स्कूटी पर दुकान से घर लौट रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आए दो बाइक सवार ने उन्हें रोका। फिर एक ने उनपर गोली चला दी। बिंदापुर पुलिस स्टेशन को फायरिंग की सूचना दी गई। इस घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें आरोपी बाइक पर जाते हुए दिख रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद एक आरोपी पैदल भागते हुए दिख रहा है।

डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तम नगर के मानस कुंज में रहने वाले मोहित अरोड़ा पर बदमाशों ने आधी रात को फायरिंग कर दी। घटना के समय वे अपने भाई के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। तभी दो बाइक सवार और उन्हें रोका। एक ने उनपर गोली चला दी। घायल हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने अरोड़ा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बिंदापुर थाने में आईपीसी की धारा 302/34 और आर्म्स एक्ट 25/27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox