आर्य समाज रानी बाग व प्रशांत विहार का वार्षिकोत्सव संपन्न

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आर्य समाज रानी बाग व प्रशांत विहार का वार्षिकोत्सव संपन्न

-बढ़ता पाखंड, अंधविश्वास आर्यों के लिए चुनौती-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

नई दिल्ली/- आर्य समाज रानी बाग व प्रशांत विहार दिल्ली का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। कोरोना काल के बाद यह पहला कार्यक्रम था जिसमें लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि समाज में बढ़ता पाखंड और अंधविश्वास आर्य समाज के लिए चुनौती है, पहले से अधिक यह पहले से अधिक बढ़ रहा है। पढें़-लिखे लोग भी इसके माया जाल में फंस जाते हैं। आज समाज को पहले से ज्यादा आर्य समाज की आवश्कता हैं। देश की विषम परिस्थितियों में हिन्दू समाज को संगठित होने की आवश्यकता है तभी आने वाली चुनौतियों का सामना कर पायेंगे। आर्य समाज एक जनान्दोलन है, समाज की समस्याओं के साथ जुड़ कर ही उसका निराकरण सम्भव है।

वैदिक विदुषी आचार्या विमलेश बंसल व आचार्य उर्षर्बुद्ध ने जीवन निर्माण के सूत्र समझाये और सात्विक सतोगुणी बनने का आह्वान किया।इस अवसर पर स्वर्ण सेतिया, अनुराधा के मधुर भजन हुए। प्रधान सोमनाथ पुरी, धर्म पाल परमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन मैथिली शर्मा व नरेंद्र कस्तूरिया ने किया।

वार्षिकोत्सव में प्रमुख रूप से अवधेश आर्य, श्यामपाल आर्य, शिव नारायण शास्त्री, मदन अरोडा़, रेखा शर्मा, उर्मिला आर्य, संगीता आर्य, संजय सेतिया, माला शर्मा, सुनील गुप्ता, देवेन्द्र दहिया, सुरेन्द्र गुप्ता, सोहन लाल मुखी, अंजू जावा, शशि कांता, कृष्णा पाहुजा, यशपाल चावला, करुणा चांदना, महेन्द्र पाल अरोडा़, कृष्णा सपड़ा व सोहनलाल आर्य आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox