
मानसी शर्मा / – दिल्ली के अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि, “यह पहली बार है कि किसी मौजूदा सीएम को केंद्र सरकार ने गिरफ्तार किया है। देश के इतिहास में यह पहली बार है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद।” एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी बीजेपी की राजनीतिक साजिश है।”
दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने ट्वीट किया, “देश में पहली बार एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ़्तार किया गया है। अरविंद केजरीवाल के पास Z+ सुरक्षा कवच होता है। अब वो केंद्र सरकार की ED की कस्टडी में हैं। हमें उनके सुरक्षा की चिंता है।’
विपक्षी पार्टियों का सौरभ भारद्वाज ने किया धन्यवाद
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी पर AAP नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, “मैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एमके स्टालिन, अखिलेश यादव सहित सभी विपक्षी नेताओं को केजरीवाल जी के प्रति दिखाए गए प्यार के लिए धन्यवाद देता हूं। केजरीवाल के साथ जो किया जा रहा है वह अन्याय है।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह एक राजनीतिक पार्टी को ख़त्म करने की कोशिश है। हमारे कानूनी विशेषज्ञ अगली कार्रवाई पर काम कर रहे हैं। हमारे पार्टी कार्यालय को छावनी में बदल दिया गया है, आईटीओ मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया है। क्या कोई आदर्श आचार संहिता लागू है? चुनाव आयोग क्या कर रहा है?”





More Stories
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
तूल पकड़ रहा जाट समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, कंझावला में 36 बिरादरी की महापंचायत एलान
आश्रम में 2 साध्वियों की घुसकर हत्या… फिर 32 साल तक जमकर ली मौज, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा दरिंदा
दिल्ली: 15 दिन पुरानी पिटाई का बदला लेने के लिए 17 साल के किशोर पर चाकू से हमला, 3 नाबालिग पकड़े गए
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी