
मानसी शर्मा / – यूपी के बदायूं में दो नाबालिगों की हत्या के आरोपियों में से एक जावेद को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी जावेद को कोर्ट ने 14दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। वहीं इससे पहले शुक्रवार को आरोपी जावेद को अदालत में पेश किया गया था। बरेली से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं जावेद की गिरफ्तारी के बाद से एक न्यूज एजेंसी के बात करते हुए पीड़ित बच्चों के पिता विनोद कुमार ने सरकार से अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है इसके साथ ही आरोपी को फांसी देने और घर गिराने की भी मांग की है।
‘फांसी दें या मुठभेड़ में मार दें’
विनोद कुमार ने कहा कि इसे फांसी दें या मुठभेड़ में मार दें। इसने हमारा घर उजाड़ा है तो इसका भी वही हाल होना चाहिए।” विनोद कुमार ने कहा कि (जावेद की) गिरफ्तारी हुई है, अच्छी बात है। प्रशासन सुरक्षा में लगा है। उससे पूरी पूछताछ की जाए, घटना की पूरी कहानी सुनी जाए कि इसमें और कौन-कौन शामिल था।”विनोद कुमार ने आगे कहा कि हमारे घर में कोई बाहरी व्यक्ति आता नहीं था। पूछताछ में ही पता चलेगा कि घटना में कौन कौन शामिल था और इसे क्यों अंजाम दिया गया।
‘मैं निर्दोष हूं’
वहीं पूछताछ में जावेद ने बताया था कि घटना के बाद वहां बहुत भीड़ थी। मैं सीधा दिल्ली भाग गया था। अपने आप को सरेंडर करने के लिए वहां से बरेली आया। उसने कहा कि इस दौरान मेरे पास कई फोन आए कि तुम्हारे भाई ने कांड किया है। मैंने फोन ऑफ कर दिया। मैं बहुत सीधा शरीफ आदमी हूं। वो (साजिद) मेरा बड़ा भाई था, उसने किया है। इसमें मेरा कुछ नहीं है। उस दौरान उसने लोगों से कहा, मेरा नाम मोहम्मद जावेद है। मेरा जिला बदायूं है। मुझे पुलिस के हवाले करवा दो, क्योंकि मैं बिल्कुल निर्दोष हूं। जिस घर में मर्डर हुआ है, वहां उन लोगों से बहुत अच्छे ताल्लुकात थे। लेकिन मुझे यही नहीं पता चला कि क्या हुआ है।





More Stories
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में DTC बस ने लोगों मारी टक्कर, एक की मौत और कई घायल
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।
CCTV की मदद से मिला इंजीनियर का खोया लैपटॉप और पासपोर्ट
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
दिल्ली में सेक्सटॉर्शन साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार