मानसी शर्मा / – कुछ घंटों के बाद आईपीएल 2024 का आगाज होने वाला है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में यह मुकाबाला खेला जाएगा। इस मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी। पहले मैच से पहले चेन्नई की टीम सुपरकिंग्स ने चौंका देने वाला बदलाव किया है। सीएसके की कप्तानी का भार धोनी ने अपने कंधों से उतार दिया। ऋतुराज गायकवाड़ टीम को टीम का नया कप्तान बनाया गया हैं।
एक तरफ धोनी के इस फैसले से उनके और चेन्नई सुपर किंग के फैंस निराश होंगे। लेकिन धोनी को ये फैसला मास्टरस्ट्रोक भी साबित हो सकता है। बताया जा रहा है कि, चेन्नई की टीम धोनी के बगैर मैदान में उतर सकती है। अगर बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के बल्लेबाज जल्दी आउट हो जाते है तो धोनी को बल्लेबाजी के तौर पर उतारा जा सकता है। इसके साथ ही स्कोर चेज करते हुए चेन्नई की टीम धोनी का इस्तेमाल कर सकती है। इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर धोनी प्लेइंग इलेवन में नहीं रहकर भी टीम के साथ मैदान में आ सकते हैं।
इस नियम की वजह से छोड़ी कप्तानी
अचानक धोनी ने चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी को छोड़ दिया। इसके बाद सभी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि उन्होंने कप्तानी क्यों छोड़ी। इसका एक जवाब आईपीएल का नया नियम भी हो सकता है। इस सीजन धोनी इंपैक्ट प्लेयर नियम का फायदा उठा सकते हैं। मुमकिन है कि धोनी ने इसी नियम को देखते हुए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया हो। नियम के आधार पर धोनी बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच के अंत में धोनी एक फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही जल्दी विकेट गिरने पर उनका इस्तेमाल कर पारी को संभाला भी जा सकता है।


More Stories
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान
पंडवाला कलां में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
”KVK” दिल्ली में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
JPSC परीक्षा में कथित सौदेबाजी का खुलासा, करोड़ों के लेन-देन के दावे से मचा हड़कंप
राजेश गहलोत की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
15 अगस्त से पहले दिल्ली में बम धमकी से हड़कंप, 6 अहम ठिकानों पर अलर्ट!