
मानसी शर्मा /- छत्तीसगढ़ में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है। ये मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव का है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से 4 बच्चों समेत कुल 8 लोगों की मौत हो गई। ये घटना राजनांदगांव के जोरातराई गांव की बताई जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
ये घटना छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सोमानी थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव की है। सोमवार दोपहर को तेज बारिश से बचने के लिए सभी लोग तेज बारिश से बचने के लिए एक खंडहर में रुके थे। इसी बीच अचानक आसमान से बिजली गिरी और सब को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना से 4 बच्चों समेत कुल 8 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ हादसे में एक युवक घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुख
इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘राजनांदगांव के ग्राम जोरातराई में आकाशीय बिजली गिरने से 4 स्कूली बच्चों समेत 8 लोगों की मौत की खबर बेहद हृदयविदारक है।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘ईश्वर दिवंगतों के परिवारजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे एवं मृतकों की आत्मा को शांति दे। ओम् शांति:। इसी के साथ उन्होंने शासन एवं प्रशासन से अनुरोध किया है कि, ‘इनके परिवारों की हर संभव मदद करे एवं उचित मुआवज़ा दें।’





More Stories
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
प्रशांत विहार थाने के SI को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 80 हजार रुपये की और मांग का आरोप
दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत बने ADCP, जंतर-मंतर पर छेड़खानी के आरोपों के बीच मिला प्रमोशन