किरण-आमिर का चला जादू! Oscars में पहुंची फिल्म ‘लापता लेडीज’, क्या इस बार आमिर खान का सपना होगा पूरा?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किरण-आमिर का चला जादू! Oscars में पहुंची फिल्म ‘लापता लेडीज’, क्या इस बार आमिर खान का सपना होगा पूरा?

 मानसी शर्मा /-  डायरेक्टर किरण राव अपनी पहली फिल्म धोबी घाट (2011) के एक दशक से भी ज़्यादा समय बाद निर्देशक की कुर्सी पर वापिस लौटी हैं। आमिर खान प्रोडक्शन और Kindling Pictures द्वारा निर्मित फिल्म’लापता लेडीज’ को इसी साल मार्च में थिएटर्स में रिलीज किया गया था।  इस फिल्म ने क्रिटिक्स के साथ-साथ जनता को भी बहुत इम्प्रेस किया। इस साल की स्लीपर हिट्स में से एक’लापता लेडीज’ भारत की तरफ से इस साल ऑस्कर की ऑफिशियल एंट्री होगी।
महिलाओं की पहचान को लेकर, मजेदार कॉमेडी के साथ समाज पर सवाल उठाती ये फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म देखने के बाद बहुत सारे लोगों ने सोशल मीडिया पर ही कहा था कि भारत की तरफ से इस साल’लापता लेडीज’ को ऑस्कर के लिए भेजा जाना चाहिए। वहीं आखिरकार अब दर्शकों की ये डिमांड भी पूरी हो गई है।

ऑस्कर की रेस में’लापता लेडीज’

इस साल की स्लीपर हिट्स में से एक’लापता लेडीज’ भारत की तरफ से इस साल ऑस्कर की ऑफिशियल एंट्री होगी। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की एक कमेटी ने 29 फिल्मों की एक लिस्ट में से’लापता लेडीज’ को ऑस्कर 2025 के लिए ऑफिशियल एंट्री चुना है। इस फिल्म के अलावा  ‘एनिमल’ और’आट्टम’ जैसी फिल्में भी शामिल थीं।

‘लापता लेडीज’ की पहली स्क्रीनिंग पिछले साल टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हुई थी। किरण राव की इस फिल्म को मार्च 2024 में लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया और इसे अच्छी ऑडियंस भी मिली। रिपोर्ट्स के अनुसार, 5 करोड़ रुपये से कम बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 25 करोड़ रुपये से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन किया।

इन एक्टर्स की हुई तारीफ

इस बेहतरीन फिल्म के लिए एक्टर्स नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन की भी जमकर तारीफ हुई. महिलाओं पर सेंसिटिव टॉपिक पर बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए किरण राव के डायरेक्शन की भी खूब सराहना की गई।

क्या पूरा होगा आमिर का सपना?

‘लापता लेडीज’ सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म है। उनकी एक्स वाइफ, फिल्ममेकर किरण राव इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर हैं। आपको बता दें, ये आमिर के प्रोडक्शन में बनी चौथी फिल्म है जिसे इंडिया की तरफ से ऑफिशियल ऑस्कर एंट्री बनाया गया है। 2001 में रिलीज हुई’लगान’ आमिर के प्रोडक्शन में बनी पहली फिल्म थी। जिसे भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजा गया था। इसके बाद उनके प्रोडक्शन में बनीं’तारे जमीं पर’ और’पीपली लाइव’ भी ऑस्कर के लिए भेजी जा चुकी हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox