
मानसी शर्मा /- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव पर हमलावर नजर आ रहे हैं। सीएम योगी ने सोमवार को मिर्जापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले माफिया सक्रिय थे और समानांतर सरकार चला रहे थे। प्रशासन सैल्यूट करने को मजबूर था। आज ये माफिया गिड़गिड़ा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर कहा कि जब बंटे थे तो कटे थे। इसलिए कह रहा हूं कि बंटों मत।
सीएम योगी ने कहा, “2017 के पहले माफिया सक्रिय थे और समानांतर सरकार चला रहे थे। प्रशासन सैल्यूट करने को मजबूर था। आज ये माफिया गिड़गिड़ा रहे हैं। जो लोग जाति का नंगा खेल खेलते हैं, समाज को लड़ाते हैं। ये वही लोग हैं, जो दंगाइयों के सामने नाक रगड़ते थे। जब प्रदेश आगे बढ़ रहा है तो इन्हें विकास कैसे अच्छा लग सकता है? ये लोग बैरियर लगा रहे हैं।”
जाति में बांटने का हो रहा प्रयास
उत्तर प्रदेश में विकास का बखान और अयोध्या में राम मंदिर बनने की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “अयोध्या धाम जगमग हुआ और पांच सदी का इंतजार खत्म हुआ। भव्य मंदिर का निर्माण हुआ। सवाल पूछूंगा कि आखिर पांच सौ सालों तक इंतजरा क्यों करना पड़ा? जब बंटे थे तो कटे थे। इसलिए कह रहा हूं कि बंटों मत। ये डबल इंजन की सरकार आप लोगों के साथ खड़े होकर काम करेगी।”
इसके साथ ही सीएम ने कहा कि “10 साल पहले मिर्जापुर की हालत क्या थी, यहां की सड़कों की हालत क्या थी? यहां गुंडा माफिया राज हावी था। पहले योजनाओं के साथ भी भेदभाव होता था लेकिन हमने कभी जातिगत खेमे के आधार पर बांटने का प्रयास कभी नहीं किया। आज जब प्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है तो वो लोग बैरियर बनकर खड़ा होना चाहते हैं।”
मिर्जापुर को 764 करोड़ रुपए की सौगात
सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर दौरे पर थे। इस मौके पर उन्होंने 765 करोड़ की 127 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। पहाड़ी विकास खंड के गोपालपुर में आयोजित कार्यक्रम में ऋण वितरण, टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण भी किया। इसके साथ ही ग्राम्य विकास के तहत 1282 समूहों को 19.23 करोड़ का डेमो चेक प्रदान किया। सीएम ने मझवां विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी के कार्यक्रताओं को भी मूलमंत्र दिया। बता दें, उत्तर प्रदेश के 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इसको लेकर सीएम लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,