यूपी से प्रयागराज में दो IPS अफसर को किया तैनात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी से प्रयागराज में दो IPS अफसर को किया तैनात

-लोकसभा चुनाव खत्म होते ही यूपी में योगी सरकार आई एक्शन मोड पर -शुक्रवार को दो IPS अफसरों का किया तबादला

यूपी/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार एक्शन मोड पर है। शुक्रवार को शासन ने 2 IPS अफसरों का तबादला कर दिया है। इन अधिकारियों की तैनाती प्रयागराज में की गई है। यह अधिकारी कुंभ मेला 2025 की तैयारियों को देखेंगे। जल्द ही यह अधिकारी अपना नया कार्यभार संभालेंगे।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला  
योगी सरकार ने कुंभ मेले की तैयारियों को देखते हुए IPS अधिकारी राहुल राज का ट्रांसफर कर दिया है। उन्हें डीआईजी रेलवे प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, IPS अफसर राजीव नारायण मिश्र प्रयागराज डीआईजी पीएसी बनाए गए हैं।  

इन अधिकारियों का भी हो चुका ट्रांसफर
इससे पहले योगी सरकार ने विशेष सचिव नियुक्ति धनंजय शुक्ला को अपर आयुक्त राज्यकर बनाया गया है। विशेष सचिव खनन विजय कुमार को विशेष सचिव नियुक्ति का भी पदभार सौंपा गया है। विजय कुमार के पास अब तक नियुक्ति का अतिरिक्त प्रभार था। डॉ. मन्नान अख्तर को विशेष सचिव खनन बनाया गया है। वहीं, साल 1995 बैच के आईएएस अधिकारी मो. मुस्तफा ने राज्य सरकार से वीआरएस मांगा है। मो. मुस्तफा सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो के महानिदेशक पद पर कार्यरत हैं। वहीं, पीसीएस अधिकारी गाजियाबाद के अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) शैलेन्द्र कुमार भाटिया अब यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के विशेष कार्याधिकारी बनाए गए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox