यूपी में चाचा-भतीजा को लेकर अटकलों का बाजार हुआ गर्म, चाचा शिवपाल की शरण में जायेंगे अखिलेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी में चाचा-भतीजा को लेकर अटकलों का बाजार हुआ गर्म, चाचा शिवपाल की शरण में जायेंगे अखिलेश

-कहा, चाचा शिवपाल की पार्टी से गठबंधन करेंगे, छोटे दलों को भी लेंगे साथ, बड़े दलों से नही करेंगे गठबंधन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उत्तर प्रदेश/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-यूपी में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के दिल्ली दौरे के बाद से राजनीतिक सरगर्मियां एकदम से काफी तेज हो गई हैं। सभी बड़े दल अब 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी-अपनी गोटियां फिट करने में जुट गये है। जिसके तहत यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सपा को सत्ता में लाने के लिए अपनी योजना को मूर्तरूप देना शुरू कर दिया है। जिसमें कभी चिर-प्रतिद्वंदी रहे चाचा शिवपाल से भी अब वह समझौता करने को तैयार हो गये है। साथ ही उन्होने कहा है कि सपा की विचारधारा वाले सभी छोटे दलों को साथ लेकर चलेंगे।


                       उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि वह समाजवादी विचारधारा के लोगों को साथ लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेंगे। उन्होंने साफ किया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया चाचा शिवपाल सिंह यादव सहित अन्य सभी समान विचारधारा वाले दलों को साथ लेने में कोई गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जसवंत नगर विधानसभा सीट पर सपा कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। जरूरत के मुताबिक उनके साथ रहने वाले लोगों के लिए अन्य सीटों पर भी विचार किया जाएगा।
                        उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के अलावा संजय चैहान की जनवादी पार्टी और केशव मौर्य की महान दल से साथ गठबंधन हो चुका है। अखिलेश यादव ने साफ किया कि समाजवादी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में किसी बड़े दल से गठबंधन नहीं करेगी। अखिलेश यादव की इस घोषणा के बाद से यूपी में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox