यदि स्किल डेवलपमेंट नहीं है तो बेकार है किताबी ज्ञान – डॉक्टर सुनीता वर्मा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यदि स्किल डेवलपमेंट नहीं है तो बेकार है किताबी ज्ञान – डॉक्टर सुनीता वर्मा

-विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी ( उपासना एजूकेशन ट्रस्ट) मे विदाई समारोह का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिलासपुर/शिव कुमार यादव/- विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी जरहाभाठा में विदाई समारोह  का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केयर एंड क्योर की डायरेक्टर सुनीता वर्मा ने कहा नर्सिंग का कोर्स कर बच्चे अपनी आजीविका चला सकते हैं। स्किल डेवलपमेंट पर बच्चे अधिक ध्यान दें। यदि स्किल डेवलपमेंट नही है तो किताबी ज्ञान बेकार है। उन्होंने नर्स को मरीजों से व्यवहार करने का तरीका समझाया।
               डॉक्टर सुनीता वर्मा ने यह भी कहा अहंकार या थकान ये सब नर्सेस में नहीं होना चाहिए। व्यवहारकुशलता ही नर्स को नर्स बनाती है। संस्था की सचिव संध्या चंद्रसेन ने बताया कि विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी विगत 4 सालों से चल रही एक पंजीकृत संस्था है जो की उपासना एजुकेशन ट्रस्ट की ट्रेनिंग पार्टनर है। इसमें  (जनरल ड्यूटी असिस्टेंट) और (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन), (मेडिकल लैब टेक्नीशियन) आदि कोर्स कराया जाता है। उन्ही में से एक बैच का संस्था में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मिंटू अरोरा, सचिव  संध्या चंद्रसेन , मनीषा  सैमुअल, सुनयना कौशिक, स्नेह, लक्ष्मी तथा संस्था के बच्चे उपस्थित रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox