
मैनपुरी/यूपी/- मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में बीजेपी अपर्णा यादव पर दांव लगा सकती है। अगर ऐसा होता है तो समाजवादी पार्टी की इस परंपरागत सीट पर नेताजी की दो बहुएं आमने-सामने होंगी। दरअसल समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी सीट पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को खड़ा किया है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि बीजेपी मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को उम्मीदवार बना सकती है।
कौन हैं अपर्णा यादव?
अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा ने साल 2017 में लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वो बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थी। बाद में अपर्णा यादव ने बीजेपी का दामन थाम लिया। अपर्णा लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में जीव आश्रम नाम का एक एनजीओ चलाती हैं जहां गाय, भैंस और कुत्तों की देखभाल की जाती है। अपर्णा यादव के पिता पत्रकार हैं और पूर्व राज्य सूचना आयुक्त रह चुके हैं।
अगर बीजेपी मैनपुरी सीट से अपर्णा यादव को मैदान में उतारती है तो ये चुनाव काफी दिलचस्प हो जाएगा। फिर देखने वाली बात होगी कि मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव किसका साथ देते हैं। हालांकि माना जा रहा है कि अगर ये सियासी समीकरण बनता है तो शिवपाल यादव डिंपल की बजाय अपर्णा यादव का साथ देंगे। इसके साथ ही पिछले दिनों ये भी अटकलें चल रही थी कि बीजेपी मैनपुरी सीट से शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को भी उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि ये सिर्फ कयास हैं। बीजेपी ने अभी तक मैनपुरी सीट पर उम्मीदवारी पर पत्ते नहीं खोले हैं।





More Stories
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 44 कैडेट्स ने NDA की लिखित परीक्षा में मारी बाजी
8 लाख रुपये एडवांस, कलाकार की बुकिंग… सपना चौधरी का प्रोग्राम रद्द, पुलिस को भीड़ बेकाबू होने का डर
बिलासपुर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 66 एफआईआर; न्यायालय ने दो दोषियों को सुनाई एक-एक साल की जेल
स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर पाॅजिटिव मीडिया परिवार के सदस्यों ने रक्तदान के साथ-साथ रक्तदान जागरूकता