
नई दिल्ली/- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है। पार्टी आलाकमान के निर्देश पर दिल्ली जेडीयू इकाई ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। जेडीयू के दिल्ली अध्यक्ष दयानंद राय ने मंगलवार को नौ सीटों पर उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी। दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
दिल्ली में नगर निगम के 250 वार्डों में 4 दिसंबर को मतदान होना है। इसी क्रम में जेडीयू ने दिल्ली के बिहारी बहुल इलाकों में अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया। इनमें से 9 वार्डों के लिए मंगलवार को उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया। दिल्ली जेडीयू अध्यक्ष दयानंद राय ने कहा कि पार्टी 150 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अन्य सीटों पर प्रत्याशियों के नाम जल्द घोषित होंगे।
दयानंद राय ने बताया कि एमसीडी चुनाव में बिहार के वरिष्ठ जेडीयू नेता प्रचार के लिए आएंगे। दिल्ली इकाई ने इसके लिए आलाकमान से अनुरोध किया है। गौरतलब है कि दिल्ली में नगर निगम से लेकर विधानसभा चुनाव में जेडीयू पिछले 15 सालों से दांव आजमाते आ रही है।
एमसीडी चुनाव में महागठबंधन बनाने का सुझाव
जेडीयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस को आगे बढ़कर वामदल, आरजेडी, जेडीएस जैसी समान विचारधारा वाली पार्टियों को साथ लेकर चलना चाहिए। एक व्यापक मोर्चा बनाया जाए ताकि गरीबों को एक आवाज मिल सके।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार