‘मैं आज जो कुछ हूं उसमें हरियाणा का भी बहुत बड़ा योगदान है’ सोनीपत में पीएम मोदी ने भरी हुंकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘मैं आज जो कुछ हूं उसमें हरियाणा का भी बहुत बड़ा योगदान है’ सोनीपत में पीएम मोदी ने भरी हुंकार

मानसी शर्मा /-   हरियाणा के सोनीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “सोनीपत की धरती से महान सपूत सर छोटू राम को प्रणाम करता हूं, उनका जीवन किसानों और वंचितों के लिए समर्पित रहा। आज 25 सितंबर, हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती है, गरीबों की सेवा के लिए उन्होंने जो रास्ता दिखाया वह हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए संकल्प पथ की तरह है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जैसे-जैसे वोटिंग का दिन पास आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है। हरियाणा में भाजपा के लिए समर्थन बढ़ता जा रहा है। मैं गर्व से कहता हूं मैं जो कुछ हूं उसमें हरियाणा का भी बहुत बड़ा योगदान है। आज पूरा हरियाणा कह रहा है फिर एक बार भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। यह मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। लोग सुबह से ही वोट डालने के लिए कतारों में लग गए हैं। पहले चरण में जिस तरह जम्मू-कश्मीर में वोटिंग का रिकॉर्ड टूटा वह भी दुनिया ने देखा। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों की सराहना करूंगा।”

देश में खेत का साइज भी लगातार कम हो रहा है- पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार में हरियाणा आज खेती और उद्योग दोनों मामलों में देश के टॉप राज्यों में अपनी जगह बना रहा है। जब औद्योगीकरण बढ़ता है तो इसका सबसे अधिक फायदा गरीब, किसान और दलित को होता है।”आज भारत में एक और चुनौती है, जिस पर सिर्फ भाजपा ही बात करती है। हमारे देश में खेत का साइज भी लगातार कम हो रहा है। जैसे-जैसे परिवार बढ़ता है जमीन के टुकड़े होते हैं, जमीनें बट जाती हैं। आबादी बढ़ रही है लेकिन खेत छोटे हो रहे हैं। खेती से जुड़े अर्थशास्त्री भी मानते हैं खेती के साथ-साथ कमाई के दूसरे जरिए भी होने चाहिए।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox