मारपीट और विवादों ने पृथ्वी शॉ के करियर पर छोड़ा असर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मारपीट और विवादों ने पृथ्वी शॉ के करियर पर छोड़ा असर

मानसी शर्मा/-   भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों में पृथ्वी शॉ का नाम कभी ‘अगला सचिन तेंदुलकर’ जैसा लगता था। 2018 में टेस्ट डेब्यू पर शतक ठोककर उन्होंने दुनिया को अपनी प्रतिभा का लोहा मनाया। लेकिन अफसोस, उनका सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा। फिटनेस की कमजोरी, डोपिंग टेस्ट फेल होना, सड़क पर मारपीट और अब मैदान पर ही हमला—ये विवाद उनके करियर पर ग्रहण लगाते जा रहे हैं।

दरअसल, 2025 में रणजी ट्रॉफी वार्म-अप मैच में मुंबई के खिलाफ 181 रनों की ताबड़तोड़ पारी के बाद भी पूर्व टीममेट मुशीर खान पर बल्ला उठाने का वीडियो वायरल हो गया। आइए, पांच ऐसे बड़े विवादों पर नजर डालें, जो पृथ्वी शॉ के करियर को प्रभावित कर रहे हैं।

1. डोपिंग टेस्ट फेल – करियर पर पहला बड़ा ग्रहण (2019)

पृथ्वी का सबसे बड़ा झटका 2019 में लगा, जब BCCI की एंटी-डोपिंग एजेंसी ने उनका यूरिन सैंपल पॉजिटिव पाया गया। टेस्टोस्टेरोन का लेवल सामान्य से ज्यादा था। शॉ ने सफाई दी कि उन्होंने गलती से ‘कफ सिरप’ पी लिया था, जो डॉक्टर ने सर्दी-खांसी के लिए दिया था। BCCI ने इसे तो मान लिया, लेकिन 8 महीने का बैन भी लगा दिया।

ये बैन उनके IPL और राष्ट्रीय टीम में वापसी को रोक गया। 2025 में भी, जब IPL ऑक्शन में कोई बोली नहीं लगी, तो विशेषज्ञ जैसे मोहम्मद कैफ ने कहा कि डोपिंग हिस्ट्री फ्रेंचाइजी को जोखिम लगती है। शॉ ने हाल ही में इंटरव्यू में कहा ‘मैंने गलत सिरप लिया था, लेकिन इससे सीखा।’

2. सड़क पर हुई लड़की से लड़ाई – सपना गिल केस (2023-2025)

पृथ्वी शॉ का सबसे चर्चित ऑफ-फील्ड विवाद फरवरी 2023 का है। जब मुंबई के अंधेरी स्थित एक पब में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल से उनकी तकरार हो गई। गिल के मुताबिक, उनके दोस्त पृथ्वी शॉ के साथ एक सेल्फी चाहते थे, लेकिन शॉ ने मना कर दिया। गुस्से में शॉ ने फोन छीनकर फेंक दिया और गिल ने बीच-बचाव किया तो कथित तौर पर शॉ और उनके दोस्तों ने मारपीट की। गिल ने छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया।

लेकिन इस मामले में पुलिस ने FIR नहीं दर्ज की, तो गिल ने मजिस्ट्रेट कोर्ट का रुख किया। अप्रैल 2024 में कोर्ट ने जांच के आदेश दिए। सितंबर 2025 में मुंबई की डिंडोशी सेशंस कोर्ट ने शॉ पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया, क्योंकि उन्होंने गिल की याचिका पर जवाब नहीं दिया। शॉ ने इसे ‘गलतफहमी’ बताया, लेकिन ये केस उनके इमेज को लगातार नुकसान पहुंचा रहा है।

3. फिटनेस और अनुशासन की कमी – मुंबई से NOC और IPL अनसोल्ड (2024-2025)

2024 में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने शॉ को रणजी ट्रॉफी से ड्रॉप कर दिया। इसकी वजह थी खराब फिटनेस और अनुशासन की कमी। बॉडी फैट 35% था, जो प्रोफेशनल क्रिकेटर के लिए घातक। MCA ने दो हफ्ते का फिटनेस प्रोग्राम सुझाया, लेकिन शॉ ने NOC लेकर महाराष्ट्र जॉइन कर लिया।

इसके अलावा नवंबर 2024 के IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 75 लाख बेस प्राइस पर भी कोई बोली नहीं लगी। दिल्ली कैपिटल्स के ओनर पार्थ जिंदल ने कहा ‘ये झटका शॉ को बेसिक्स पर लौटने के लिए जरूरी था।’ कैफ ने जोड़ा ‘डॉस ने बहुत बैकिंग दी, लेकिन रिटर्न नहीं मिला।’ शॉ ने इंस्टाग्राम पर ट्रोलिंग पर कहा ‘मैंने क्या गलत किया? कुछ कमेंट्स हर्ट करते हैं।’ ये विवाद उनके करियर को घरेलू क्रिकेट तक सीमित कर रहा है।

4. मैदान पर खिलाड़ी पर किया हमला – मुशीर खान पर बल्ला उठाया

सबसे ताजा विवाद 07 अक्टूबर 2025 का है। रणजी वार्म-अप मैच में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए शॉ ने मुंबई के खिलाफ 220 गेंदों पर 181 रन ठोके। लेकिन आउट होने के बाद पूर्व टीममेट मुशीर खान (सरफराज खान के भाई) से भिड़ गए। मुशीर ने कथित तौर पर ‘थैंक यू’ कहकर स्लेजिंग की, जिस पर शॉ ने उनका कॉलर पकड़ा और बल्ला उठाकर हमला करने की कोशिश की। अंपायर ने बीच-बचाव किया। वीडियो वायरल हो गया। X पर यूजर्स ने इसे ‘अनप्रोफेशनल’ कहा। ये घटना रणजी 2025-26 से पहले उनके टेम्पर को हाइलाइट कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये BCCI की नजर में आ सकता है।

5. लगातार ट्रोलिंग और मेंटल स्ट्रेस

शॉ का एक और ‘विवाद’ सोशल मीडिया का है। IPL अनसोल्ड रहने के बाद ट्रोलर्स ने उनकी पर्सनल लाइफ, फिटनेस और पार्टीज पर हमला बोला। जून 2025 में शॉ ने खुद को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जेठालाल से जोड़ा और कहा ‘विवाद मुझे पकड़ लेते हैं, बिना कुछ किए।’ मई 2025 में IPL रीस्टार्ट से पहले इंस्टा पर ‘ब्रेक चाहिए’ पोस्ट की, जो मेंटल हेल्थ पर सवाल उठाई।

इस पर पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने सलाह दी ‘सचिन से तुलना गलत थी, विराट कोहली से सीखो—हार्ड वर्क।’ शशांक सिंह ने कहा ‘शॉ अंडररेटेड हैं, बेसिक्स पर लौटें तो कुछ भी हासिल कर सकते हैं।’ ये ट्रोलिंग उनके कॉन्फिडेंस को तोड़ रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox