
मानसी शर्मा/- सोना और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से रिकॉर्ड उछाल जारी है. भारत में गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,22,098 प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत ₹1,52,700 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. इस तेजी ने निवेशकों और सर्राफा कारोबारियों दोनों का ध्यान खींचा है.
सर्राफा बाजार की ताजा स्थिति
बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही. 24 कैरेट सोना ₹2,600 चढ़कर ₹1,26,600 प्रति 10 ग्राम के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा. चांदी भी ₹3,000 बढ़कर ₹1,57,000 प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई.
वैश्विक हाजिर सोना 2% की बढ़त के साथ $4,049.59 प्रति औंस पर रहा, जबकि हाजिर चांदी 2% से अधिक बढ़कर $48.99 प्रति औंस पर पहुंच गई. सोना पहली बार वैश्विक स्तर पर $4,000 प्रति औंस के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया.
आज का सोना-चांदी भाव (IBJA अपडेट)
शुद्धता/मेटल रेट
सोना 24 कैरेट ₹1,22,098 प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट ₹1,21,609 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट ₹1,11,842 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट ₹91,574 प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट ₹71,427 प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 ₹1,52,700 प्रति किलोग्राम
सोने का वायदा भाव
दिसंबर आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट्स: ₹1,22,220 प्रति 10 ग्राम, 0.91% की बढ़त.
फरवरी 2026 आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट्स: ₹1,23,469 प्रति 10 ग्राम, 0.88% की बढ़त.
मजबूत हाजिर मांग के कारण वायदा बाजार में भी कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही हैं.
चांदी का वायदा भाव
दिसंबर आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट्स: ₹1,48,179 प्रति किलोग्राम, 1.63% की बढ़त.
मार्च 2026 आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट्स: ₹1,50,000 प्रति किलोग्राम, 1.68% की बढ़त.
वैश्विक स्तर पर सोना-चांदी
दिसंबर आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव: $4,051.55 प्रति औंस, 1% से अधिक की बढ़त.
चांदी का वायदा भाव: $48.61 प्रति औंस, लगभग 2% की बढ़त.
सोना और चांदी की लगातार बढ़ती कीमतें निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर के साथ-साथ सावधानी का संकेत भी दे रही हैं. मजबूत हाजिर मांग और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताएं इस तेजी को और लंबा खींच सकती हैं.





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ